---Advertisement---

गुड न्यूज! गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई को मिला नई Vande Bharat Train का तोहफा, रूट जान आ जाएगा मजा, पर्यटन के लिहाज से भी है बेहद खास; जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Train: मुंबई को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल गया है। जो सीएसएमटी मुंबई-जालना हजूर साहिब नांदेड़ तक चलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 26, 2025 3:53 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: मुंंबई को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल गया है। बता दें कि यह ट्रेन जालना-सीएसएमटी मुंबई-जालना वंदे भारत एक्सप्रेस हजूर साहिब नांदेड़ तक चलेगी। सबसे खास बात है कि यह ट्रेन पर्यटन के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है, जो बड़ी संख्या में लोगों को अपने गंतव्य तक तो पहुंचाएगी ही, इसके साथ ही भारतीय राज्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित नांदेड़, राज्य की राजधानी मुंबई से सीधे जुड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय संबंध मज़बूत होंगे। यह ट्रेन मनमाड, नासिक, कल्याण, ठाणे और दादर सहित अन्य प्रमुख शहरों को भी जोड़ेगी।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई को मिला नई Vande Bharat Train का तोहफा

महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, एच.एस. नांदेड़ रेलवे स्टेशन पर माननीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) हजूर साहिब नांदेड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे खास बात है कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित नांदेड़ को राज्य की राजधानी मुंबई से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रीय संबंध मजबूत होंगे।

मुंबई से नांदेड़ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का क्या होगा रूट

अगर इस ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन सीएसएमटी, दादर सेंट्रल, थाणे, कल्याण, नाशिक, औरंगाबाद होते हुए जालन पहुंचेगी, यह ट्रेन पर्यटन के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है। यह ट्रेन क्षेत्र में तीर्थयात्रा पर्यटन को भी बढ़ावा देती है। इस सेवा के माध्यम से राजूर गणपति मंदिर (जालना), भगवान शिव का ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, छत्रपति संभाजी नगर के पास अजंता और एलोरा की गुफाएँ, और मनमाड के पास शिरडी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल बेहतर ढंग से जुड़ेंगे। गौरतलब है कि देशभर में लगातार नई वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Rashifal 20 June 2026

जून 19, 2026