---Advertisement---

खुशखबरी! इस राज्य को मिलेगी एक और नई Vande Bharat Train की सौगात, इस रूट पर होगा परिचालन! जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Train: कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। वहीं अब टाटानगर के लोगों को जल्द वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 30, 2024 5:24 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे द्वारा कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही Vande Bharat Train की मांग कई रूटों पर बढ़ती जा रही है। जिसके बाद रेलवे कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक टाटानगर के लोगों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे इस रूट पर एक नई वंदे भारत ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। मालूम हो कि अभी राजधानी पटना से रांची के बीच वंदे भारत का परिचालन हो रहा है।

टाटा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन चलाने पर विचार

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने पहले ही टाटा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेज दिया है। मालूम हो कि झारखंड से वाराणसी रूट पर अभी कोई भी वंदे भारत ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। माना जा रहा है कि टाटा- वाराणसी के बीच अगर वंदे भारत ट्रेन चलती है तो इससे टाटा वासियों को काफी फायदा होगा। सूत्रों का माने तो चक्रधरपुर रेल मंडल को वंदे भारत एक्सप्रेस का रेक भी मिल गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोग लंबे समय से टाटा-पटना के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग कर रहे हैं। संभव है कि इस रैक को पटना रेलवे सप्ताह में तीन दिन और वाराणसी रेलवे सप्ताह में तीन दिन तक चलाया जा सकता है। हालांकि रेलवे की तरफ से इसे लेकर कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

31 जुलाई से चलेगी बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से लंबित बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत ट्रेन 31 जुलाई को शुरू होने वाली है। यह एक त्रिसाप्ताहिक विशेष ट्रेन होगी जो दो शहरों के बीच यात्रा के समय को कम कर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस रूट पर 8 कोच वाली वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन दोपहर 12:50 बजे एर्नाकुलम जंक्शन (ईआरएस) से शुरू होगी, और रात को 10 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट स्टेशन पहुंचेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026