---Advertisement---

गुड न्यूज! मथुरा से इस पर्यटन स्थल तक होगा Vande Bharat Train का संचालन, रूट जान खिल उठेंगे चेहरा

Vande Bharat Train: मथुरा से इसे पर्यटन स्थल तक वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 24, 2026 5:19 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देशभर में वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मथुरा से एक प्रमुख पर्यटन स्थल तक वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बता दें कि पर्यटन के लिहाज से मथुरा काफी लोकप्रिय है। मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि, भव्य मंदिरों और पारंपरिक पेड़े के लिए मशहूर है।

वहीं अब मथुरा से एक प्रमुख पर्यटन स्थल के बीच Vande Bharat Train का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। बता दें कि अभी आगरा कैंट से बनारस के बीच इस ट्रेन का संचालन जारी है। लेकिन अब इसे मथुरा तक चलाने की मांग की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो मथुरा और बनारस के बीच कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

मथुरा से इस पर्यटन स्थल तक होगा Vande Bharat Train का संचालन

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को तेज एवं आधुनिक रेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मथुरा से बनारस के बीच Vande Bharat Train के संचालन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यदि यह सेवा शुरू होती है तो ब्रज और काशी जैसे देश के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान, तेज और आरामदायक हो जाएगी।

अगर रूट की बात करें तो मथुरा जंक्शन, आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होते हुए बनारस पहुंचेगी। हालांकि अंतिम रूट और स्टॉपेज भारतीय रेलवे द्वारा तय किए जाएंगे।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

बता दें कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है, जबकि वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ और गंगा घाटों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। Vande Bharat Train शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस नई कनेक्टिविटी से धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और होटल उद्योग को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। यदि मथुरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन शुरू होती है तो दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में काफी कमी आ सकती है। इससे व्यापारिक यात्रियों, छात्रों और धार्मिक पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026