Vande Bharat Train: देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन और यात्रियों की पहली पसंद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मालूम हो कि जून में पीएम मोदी ने कटरा-श्रीनगर Vande Bharat Train को हरी झंडी दिखाई थी। वहीं अब इस रूट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल 30 अप्रैल से इस ट्रेन का कटरा से संचालन नहीं होगा।
रेलवे की तरफ से यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। कटरा नहीं अब जम्मू तवी से सीधा श्रीनगर तक सैमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन होगा। जिससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल यानि 30 अप्रैल 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
जम्मू तवी से श्रीनगर तक होगा Vande Bharat Train का संचालन
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। दरअसल कल यानि 30 अप्रैल को कटरा-श्रीनगर रूट में बदलाव होने जा रहा है। दरअसल Vande Bharat Train कटरा की जगह अब जम्मू तवी से रवानी होगा और कटरा होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। सबसे खास बात है कि अन्य राज्यों से बहुत कम ट्रेन ही कटरा पहुंचती है।
जबकि हर राज्यों से जम्मू तवी के लिए ट्रेन है। आसान भाषा में कहें तो अगर कोई सीधा श्रीनगर जाना चाहता है तो वह अपने राज्य से जम्मू पहुंचेगा और वहां से यह ट्रेन पकड़कर सीधा श्रीनगर, जिससे यात्रियों का 4-5 घंटा अतिरिक्त समय बचेगा। जम्मू से मात्र 5 घंटे में यह ट्रेन श्रीनगर पहुंच जाएगी। जबकि गाड़ी से जाने में करीब 7-9 घंटे का समय लगता है।
आम यात्रियों के लिए कब से शुरू होगा संचालन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 मई 2026 से आम यात्रियों के लिए इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। सबसे खास बात है कि Vande Bharat Train अब जम्मू से चलेगी। इसके अलावा दिल्ली से भी श्रीनगर की दूरी आसान हो जाएगी। अगर आप दिल्ली में रहते है और सीधा श्रीनगर की यात्रा सोच रहे है तो आप दिल्ली से कोई भी रात की ट्रेन ले लें, जो आपको सुबह जम्मू उतार देगी।
उसके बाद वहां से Vande Bharat Train पकड़कर सीधा श्रीनगर पहुंच सकेंगे। अगर टाइमिंग की बात करें तो यह ट्रेन सुबह 10.30 बजे जम्मू से रवानी होगी और कटरा सुबह 11.54 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। इसके बाद कटरा से चलकर यह ट्रेन दोपहर 3.05 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेगी। यानि दिल्ली से भी श्रीनगर की दूरी काफी कम हो जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों के बाद दिल्ली से सीधा श्रीनगर तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
