---Advertisement---

Vande Bharat Train: 1, 2 दिन नहीं अब यात्रा से 15 मिनट पहले यात्री बुक कर सकेंगे अपना ट्रेन टिकट; पैसेंजर्स के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर

Vande Bharat Train: अब यात्रियों को यात्रा से 15 मिनट पहले टिकट मिल सकेगा, जिससे लाखों पैसेंजर्स को फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 20, 2025 4:03 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए समय-समय पर तरह-तरह के बदलाव करती रहती है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान आसानी है। THE NEW INDIAN EXPRESSWAY की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी रेलवे ने एक ऐसा प्लान तैयार किया जिसके तह अब यात्रियों को यात्रा से 15 मिनट पहले टिकट मिल सकेगा, हालांकि यह इसपर भी निर्भर करता है कि ट्रेन में सीट खाली है कि नहीं है। अगर सीट खाली होती है, तो यात्रियों को तुरंत टिकट मिल जाएगा। यानि प्लेटफार्म पर ही पैसेंजर अपना टिकट बुक कर सकेंगे और यात्रा कर सकेंगे। हालांकि यह केवल अभी Vande Bharat Train में ही होगी। वह भी दक्षिणी रेलवे के 9 स्टेशन पर, चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

यात्रा से 15 मिनट पहले यात्री Vande Bharat Train में टिकट कर सकेंगे बुक

बता दें कि दक्षिणी रेलवे ने यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए नई करंट बुकिंग सिस्टम शुरू की है। दरअसल सुविधा दक्षिण रेलवे के अंतर्गत आने वाली आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध होगी और जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है, अगर यह काम कर जाता है। मालूम हो कि पहले एक बार ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन से निकलने के बाद उसमे किसी प्रकार की बुकिंग नहीं होती थी, जिस कारण से कई सीटें खाली रहती है, खासकर वंदे भारत ट्रेन में, जिसकी वजह से दक्षिण रेलवे ने यह फैसला लिया है। यानि अगर यात्री का अचानक मन बन गया अपने गंतव्य तक जाने के लिए तो वह स्टेशन पहुंचकर ट्रेन आने से 15 मिनट पहले ही टिकट बुक कर सकेगा। हालांकि इसमे शर्त यह है कि ट्रेन में सीट खाली होना चाहिए।

दक्षिण रेलवे का ये पहल पैसेंजर्स के लिए साबित होगा गेमचेंजर

मान लीजिए कि अगर Vande Bharat Train 9 बजे तिरुचिरापल्ली स्टेशन पर पहुँचने वाली है, तो यात्री सुबह 8:45 बजे तक अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि उसमे सीट खाली होनी चाहिए। यह व्यवस्था न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि खाली सीटों की संख्या कम होने और ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे को भी लाभ होगा। गौरतलब है कि अगर यह नया नियम सफल हो जाता है, तो इसे पूरे देशभर में लागू किया जा सकता है, जिससे यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि अभी यात्री 2-3 महीने पहले ही टिकट ही बुक कर लेते है, लेकिन अब मात्र 15 मिनट पहले टिकट बुक किया जा सकेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026