---Advertisement---

Vande Bharat Train: कटरा-श्रीनगर रूट पर नहीं होगा 8 कोच वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन! रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला; समझे इसके मायने

Vande Bharat Train: देश की सबसे चर्चित और यात्रियों की पहली पसंद वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 3, 2026 3:11 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश की सबसे चर्चित और यात्रियों की पहली पसंद वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि देश के लगभग सभी रूटों पर दर्जनों वंदे भारत ट्रेन का संचालन जारी है। इस बीच अब रेलवे ने कटरा-श्रीनगर रूट पर बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बताते चले कि अभी कटरा से श्रीनगर के बीच दो ट्रेनों का संचालन जारी है। बता दें कि इस ट्रेन में यात्रियों को लग्जरी ट्रैवल के साथ स्वादिष्ट और कश्मीर के लोकल व्यंजन दिया था। वहीं अब रेलवे जल्द इस रूट पर बड़ा बदलाव करने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कटरा-श्रीनगर रूट पर रेलवे करने जा रहा है बड़ा बदलाव

द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक कटरा-श्रीनगर रूट पर अब रेलवे 8 कोच की जगह 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। दरअसल इस रूट पर यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। आलम यह है कि इस रूट पर कई दिनों की वेटिंग दिख रही है। इसके अलावा रेलवे जल्द ही  इस रूट को बढ़ाने जा रही है। यानि जल्द कटरा की जगह जम्मू से श्रीनगर के बीच इस ट्रेन का संचालन जारी होगा।

बता दें कि रेलवे की तरफ से 1 मार्च से जम्मू से श्रीनगर के बीच चलाने को मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन किसी कारण से इसपर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। गौरतलब है कि अगर जम्मू कश्मीर से श्रीनगर के बीच इस ट्रेन का संचालन होता है, तो यात्रियों की बड़ी संख्या इस ट्रेन से यात्रा करेगी। जिसे देखते हुए रेलवे इस रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर रेलवे की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

कटरा-श्रीनगर Vande Bharat Train में मिलता है कश्मीरी लोकल फूड

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सिर्फ़ शानदार नज़ारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्वादिष्ट खानपान के लिए भी चर्चा में है। बता दें कि इस रूट पर यात्रियों को कश्मीरी लोकल फूड के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन दिया जाता है। जिसकी वजह से यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के अंदर कश्मीरी कहवा, कश्मीरी पुलाव, राजमा-चावल, गुलाब जामुन या हलवा जैसे पारंपरिक मीठे व्यंजन परोसे जाते है।

इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों में आईआरसीटीसी की ओर से प्री-बुक्ड और सीट पर सर्व की जाने वाली कैटरिंग सुविधा होती है। खाना स्वच्छ, पैक्ड और क्षेत्रीय स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। यानि खूबसूरत नजारों के साथ-साथ यात्रियों को स्वादिष्ट व्यंजन भी मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 3, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 3, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 3, 2026

Rajnath Singh

मार्च 3, 2026

Holi 2026

मार्च 3, 2026