DNP India Hindi

Vande Bharat Train: इन दो राज्यों के बीच फर्राटा भरेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन, पर्यटन के लिहाज से है बेहद महत्वपूर्ण; चेक करें रूट

Vande Bharat Train

फाइल फोटो

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे जल्द एक नए रूट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। बता दें कि विभाग ने रेलवे ने एक सेमी हाई स्पीड की मंजूरी दे दी है। जो दो महत्वपूर्ण रूट को कनेक्ट करेगी। इस ट्रेन का रखरखाव और संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) जोन द्वारा किया जाएगा। पर्यटन के लिहाज से भी यह ट्रेन काफी अहम मानी जा रही है। नई ट्रेन राजस्थान के उदयपुर से असरवा (अहमदाबाद) के बीच चलेगी। माना जा रहा है कि इससे लाखों यात्रियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। देश-विदेश से उदयपुर में बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है। पर्यटन के लिहाज से भी यह ट्रेन काफी अहम मानी जा रही है। चलिए आपको बताते है रूट समेत अन्य जरूरी डिटेल।

उदयपुर से असारवा (अहमदाबाद) के बीच चलेगी Vande Bharat Train

गौरतलब है कि यह वंदे भारत ट्रेन रेलवे की अत्याधुनिक स्वदेशी और सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। सबसे खास बात है कि इसे तेज सुरक्षित औऱ आरामदायक यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि नई उदयपुर–असारवा वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को तेज, प्रीमियम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, उदयपुर और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय अब केवल चार घंटे तक घट जाएगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी और भी सुगम हो जाएगी। अगर रूट की बात करें तो अवर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर होते हुए असारवा पहुंचेगी। इसके अलावा नई मंजूरी के साथ ही, रेलवे बोर्ड ने दो मौजूदा वंदे भारत सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है। 20979/20980 उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 20981/20982 उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।

160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

बता दें कि इस रूट पर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार दौड़ेगी। पर्यटन के लिहाज से भी यह रूट काफी महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में देश-विदेश लोग उदयपुर, जयपुर घूमने के लिए आते है। इसके साथ ही उदयपुर से गुजरात भी काम के सिलसिले से लोग प्रतिदिन आते जाते है। जिसमे काफी ज्यादा समय लगता है। लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से मात्र 4 घंटे में अहमदाबाद पहुंच सकेंगे। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने बेंगलुरु-मंगलुरु मार्ग पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है।

 

 

Exit mobile version