गोदौलिया चौराहे पर जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति, Varanasi Ropeway शुरू होते ही लाखों लोगों को होगा फायदा, चेक करें टाइमिंग और किराया

Varanasi Ropeway: बनारस में लगने वाले जाम से जल्द वहां पर रह रहे लोगों और पर्यटकों को निजात मिलने जा रही है।

Varanasi Ropeway

फोटो क्रेडिट

Varanasi Ropeway: बनारस में लगने वाले जाम से जल्द वहां पर रह रहे लोगों और पर्यटकों को निजात मिलने जा रही है। खासकर गोदौलिया चौराहे और आसपास के इलाकों में जाम का झंझट खत्म होने जा रहा है। मालूम हो कि Varanasi Ropeway का काम पूरा हो चुका है और इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही आमलोगों के लिए इसको शुरू कर दिया जाएगा, यो प्रोजेक्ट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

दरअसल गोदौलिया चौराहे से काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस के घाट और अन्य मंदिर नजदीक है। यही कारण है कि यहा पर काफी ज्यादा जाम लग जाता है, जिसका वजह से आना जाना मुश्किल हो जाते है, लेकिन इस रोपवे के शुरू होने से लाखों लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

Varanasi Ropeway की जल्द हो सकती है शुरूआत

वाराणसी कैंट से गोदौलिया चौक तक रोपवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और टेस्टिंग जारी है। माना जा रहा है कि जल्द आम लोगों के लिए Varanasi Ropeway की शुरूआत हो सकती है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय नागरिकों और नियमित यात्रियों को ‘काशी स्मार्ट पास’ पर 20 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी।

अभी कैंट से गोदौलिया चौक जाने में करीब 30-45 मिनट का समय लगता है, लेकिन इसके शुरू होते ही यह यात्रा केवल 15-16 में पूरी की जा सकेगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

कितना होगा वाराणसी रोपवे का किराया?

VDA के वाइस चेयरमैन, पूर्णा बोराह ने इस मामले में कहा कि, “हाल ही में सरकार ने वाराणसी में बन रहे रोपवे के लिए प्रस्तावित किराया स्ट्रक्चर को मंज़ूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक का किराया ₹50 होगा। अगर यात्री पूरा सफ़र करते हैं, तो किराया ₹50 होगा।

अलग-अलग स्टेशनों के बीच कम दूरी के लिए किराया अलग-अलग होगा – उदाहरण के लिए, अगर कोई विद्या पीठ पर उतरता है, तो किराया ₹10 होगा। स्मार्ट पास की सुविधा भी शुरू की गई है।” वही अगर रूट की बात करें तो वाराणसी कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा और गोदौलिया में आधुनिक स्टेशन बनाया गया है। माना जा रहा है कि जल्द इस सुविधा की शुरूआत हो सकती है। यानि यात्री अब सीधा स्टेशन से गोदौलिया चौक पहुंच सकेंगे।

 

 

 

Exit mobile version