Rain Alert 12 October 2026: जैसे-जैसे अक्टूबर अपने आखिरी पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रहा है मानसून का तूफानी प्रभाव भी खत्म होने की कगार पर है। वहीं इस सबके बीच आईएमडी की तरफ से रेन अलर्ट 12 अक्टूबर 2026 के लिए 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का भी खतरा बताया गया है तो ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। आइए जानते हैं आपका शहर में मौसम का क्या अनुमान लगाया गया है।
दिल्ली और यूपी में क्या है Rain Alert 12 October 2026
अगर बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो पिछले कुछ लंबे समय से लगातार बारिश का अनुमान जताया गया है। 12 अक्टूबर को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा बरेली गाजीपुर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
बिहार और झारखंड के लिए जानें रेन अलर्ट
बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बताई गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। ज्यादातर जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही झारखंड के मौसम के हाल की बात करें तो भारी बारिश और आंधी का खतरा होने के साथ ही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित इन राज्यों में खतरा
इसके साथ ही उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड का खतरा देखा जा सकता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान होने की चेतावनी है। आंधी और बारिश के साथ तूफान का अलर्ट बताया गया है। जम्मू कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। पश्चिम बंगाल से लेकर पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी आईएमडी की तरफ से अलर्ट बताया गया है।
यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आईएमडी के मुताबिक अलर्ट जारी है।
