CM Yogi Adityanath की पहल से 10 फीसदी बढ़ा कृषि विकास दर, अन्नदाता किसान को बताया अर्थव्यवस्था की ताकत

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेशके किसानों को खेती में हर संभव मदद प्रदान किया जा रहा है और सरकार की तरफ से बीज से लेकर फसलों को बाजार भी प्रदान किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या  है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के विकास में अन्नदाताओं यानी किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस बात को सरकार मानती है। यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा प्रदान की जा रही है ताकि उनकी खेती का उचित मूल्य उन्हें मिल सके। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो पारदर्शी तरीके से अन्नदाताओं को लाभ मिल सके और राज्य के विकास में उनकी जिम्मेदारी दिख सके। इसका पूरा प्रयास सरकार की तरफ से किया जाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि कृषि की समृद्धि से किसानों की खुशी देखी जा सकती है।

2017 के बाद कैसे CM Yogi Adityanath ने लाया किसानों के लिए बदलाव

सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि कि “प्रधानमंत्री के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज अन्नदाता किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है।वर्ष 2017 से पहले जो अन्नदाता किसान कर्ज, बदहाली और लाचारी में डूबा रहता था, बिचौलियों के चक्कर लगाने को मजबूर था, आज वही अन्नदाता किसान कर्ज से मुक्त होकर उन्नत बीज, सिंचाई, और DBT के माध्यम से MSP एवं पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहा है।”

कृषि विकास दर में वृद्धि को लेकर क्या बोले सीएम योगी

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि “आज दशकों से लटकी सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। प्रदेश, देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है। दुग्ध, गन्ना, गेहूं आदि के उत्पादन में यूपी, देश में प्रथम स्थान पर है।अन्नदाता किसान की मेहनत का सम्मान करते हुए एवं उसकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2017 से मार्च 2026 के बीच प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई और 1,03,833 करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान किया गया।”

किसानों के महत्त्व को लेकर क्या बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस बार भी धान के समर्थन मूल्य में 71 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। डबल इंजन सरकार के लिए अन्नदाता किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं। इसीलिए अन्नदाता किसान के अधिकार की रक्षा और उसकी खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जाहिर तौर पर किसानों की मेहनत की वजह से गन्ना, गेहूं आदि के उत्पादन में यूपी पहले नंबर पर है और इसके लिए सरकार की तरफ से भी काफी मदद की जा रही है।

 

 

Exit mobile version