CM Yogi Adityanath: 9 दिनों में मां शक्ति के अलग-अलग रूप की आराधना की जाती है। इसके साथ ही नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। इस खास मौके पर कलश स्थापना भी होती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लोगों को किस तरह से शुभकामनाएं दी गई आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में किस तरह से अपनी बात रखी है और शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर लोगों को क्या संदेश देते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्ट में क्या कहा गया है जो निश्चित तौर पर खास है।
मां शैलपुत्री को नमन करते हुए क्या बोले सीएम योगी
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति माँ शैलपुत्री के चरणों में नमन।
माँ की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे।
जय माँ शैलपुत्री।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2026
दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां शैलपुत्री की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति मां शैलपुत्री के चरणों में नमन। मां की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे। जय मां शैलपुत्री।”
शारदीय नवरात्रि पर CM Yogi Adityanath ने लोगों से क्या कहा संदेश में
इसके साथ ही एक और पोस्ट में शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥ मां भगवती जगदम्बा की उपासना के पावन पर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है। जय माता की।”
सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन पर शैलपुत्री मां के चरण में नमन करने के साथ ही लोगों के लिए सुख समृद्धि और पॉजिटिविटी की प्रार्थना की है। मां के आशीर्वाद को लेकर अपनी बातें कहते हुए दिखे हैं।
