बलरामपुर में 803 करोड़ की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, जानिए CM Yogi Adityanath का अद्भुत मकसद

CM Yogi Adityanath: बलरामपुर में 78 विकास परियोजनाओं की शुरुआत को लेकर आखिर सरकार की तरफ से क्या कहा गया है और कैसे उत्तर प्रदेश के कायाकल्प में फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग कोने को खूबसूरत बनाया जा सके और हर तरीके से विकास किया जा सके इसके लिए अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से बलरामपुर में 803 करोड़ के 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने की जानकारी दी गई और इसके पीछे क्या है आखिर यूपी सरकार का उद्देश्य। कैसे इससे लोगों को फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जो निश्चित तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के एक अद्भुत सोच को दिखाने के लिए काफी है।

803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं पर क्या बोले CM Yogi Adityanath

इसकी जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्मफार्म पर कहा कि “मां पाटेश्वरी की कृपा से अभिसिंचित पावन धरा बलरामपुर में विकास और जनकल्याण के संकल्प को नई गति देते हुए आज 803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।”

क्या है यूपी सरकार का मकसद

सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि बलरामपुर की प्रत्येक आकांक्षा को अवसर और प्रत्येक संभावना को सामर्थ्य प्रदान करने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास को गति प्रदान कर रही है। यह पहल बलरामपुर को विकास की नई पहचान देने के साथ ही क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और जनकल्याणकारी संकल्पों को और सशक्त करेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया बलरामपुर प्रोजेक्ट के मायने

योगी सरकार के मुताबिक विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों को गति देने और जनसामान्य के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उत्तर प्रदेश में आस्था, संस्कृति और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए जनसुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Exit mobile version