---Advertisement---

Zerodha Login: कई कस्टमर्स को आ रही लॉगिन करने में परेशानी, कंपनी ने दिया ये सॉल्यूशन

Zerodha Login: शेयर बाजार ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, दूसरी तरफ जेरोधा के जरिए निवेश करने वाले यूजर्स को लॉगिन करने में परेशानी हुई। इसके बाद कंपनी ने इसका हल बताया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 4, 2023 11:57 पूर्वाह्न

Zerodha Login
Follow Us
---Advertisement---

Zerodha Login: कारोबारी दिन के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार अपने चरम पर पहुंच गया है। वहीं, जेरोधा के जरिए निवेश करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जेरोधा के कई यूजर्स ने काइट वेब में लॉगिन नहीं हो पाने की शिकायत की है। इसके साथ सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

जेरोधा ने दिया परेशानी से निकलने से हल

कई निवेशकों को लॉगिन करने में आ रही परेशानी के बीच जेरोधा ने एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। जेरोधा ने कहा कि हम इस मामले में गौर कर रहे हैं। कंपनी ने बताया कि कृपया काइट मोबाइल ऐप में लॉग इन करें।

जेरोधा ने ट्वीट में क्या कहा

जेरोधा ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हमारे कुछ उपयोगकर्ताओं को काइट वेब में लॉग इन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हम इस मुद्दे पर गौर कर रहे हैं। इस बीच, कृपया काइट मोबाइल ऐप में लॉग इन करें।’

सोशल मीडिया पर यूजर ने निकाला गुस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर अमित भवानी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। यूजर ने लिखा कि एक महत्वपूर्ण दिन पर फिर से डाउन हो गया, क्या किसी और जेरोधा के साथ लॉगिन करने में परेशानी आ रही है। मालूम हो कि इससे पहले नवंबर महीने में भी जेरोधा प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को कुछ परेशानी आई थी।

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड

वहीं, रविवार को आए चुनावी नतीजों के बाद सोमवार को शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। सेंसेक्स ने ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाते हुए 68587.82 के लेवल पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20602.50 के लेवल पर पहुंच गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026