11 Years Of PM Modi: गरीबी मिटाने से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, कैसे मोदी सरकार ने बदल दी भारत की तस्वीर; जानें पूरी डिटेल

11 Years Of PM Modi: भारत मंडपम में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

11 Years Of PM Modi

PM Modi - फाइल फोटो

11 Years Of PM Modi: दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे DNP India ने भी प्रमुखता से हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, अमित मालवीय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्री अमित मालवीय ने कार्यक्रम की शुरूआत की, जिसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने पिछले 11 वर्षों की शानदार विकास कहानी और सभी क्षेत्रों में प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि 11 Years Of PM Modi के कार्याकाल पूरा होने उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

मोदी सरकार ने भारत को एक नई ऊंचाइयों पर लाकर खड़ा कर दिया है। यह मोदी सरकार की नीतियों का ही नतीजा है कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि शिक्षा, गरीबी, टेक्नोलॉजी समेत लगभग सभी क्षेत्रों में कैसे भारत इतिहास रच रहा है।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने 11 Years Of PM Modi कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भारत मंडपम में 11 साल पूरे होने के उपलक्ष में एक संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की, वहां पर सभी गणमान्य लोगों का उन्होंने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की झलकियॉ पेश कि और वहां पर बैठे लोगों को अवगत कराया, साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के पिछले 11 साल में किए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने रचा नया कीर्तिमान – 11 Years Of PM Modi

मोदी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक मोदी सरकार ने कई ऐसे परिवर्तन किए गए है, जिससे रोजगार के अवसर मिल रहे है। आईए समझते है पिछले 11 सालों में शिक्षा के क्षेत्र में कितना परिवर्तन आया।

महिला सशक्तिकरण में मोदी सरकार का सराहनीय कदम

मोदी सरकार के पिछले 11 साल के कार्यकाल के दौरान महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। जिसमे लिंग अनुपात से लेकर कई अन्य चीजें शामिल है।

गरीबी निवारण पर मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी

पिछले 11 सालों से गरीबी की लड़ाई में लगातार मोदी सरकार की जीत हो रही है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। विश्व बैंक की नई रिपोर्ट में गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्षों के दौरान अत्यधिक गरीबी दर 27.1 प्रतिशत से घटकर मात्र 5.3 प्रतिशत रह गई है। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि 11 Years Of PM Modi का कार्याकाल एक ऐतिहासिक सफर रहा, और आने वाले समय में भारत कई नए कीर्तिमान लिखने जा रहा है।

अन्नदाताओं के लिए पिछले 11 सालों में मोदी सरकार ने खोला पिटारा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिल रहा है, जिसमे केंद्र सरकार की तरफ से उनके खाते में 6 हजार रूपये की धनराशि 3 किस्त में हर साल भेजी जाती है।

रक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार ने दुनिया में दिखाया अपना दम

हाल ही में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। वहीं पाकिस्तान की तरफ से जवाबी कार्रवाई के दौरान भारत के कई मेक इन इंडिया हथियारों ने पाक के सैन्य को तबाह कर दिया था।

मालूम हो कि 2047 तक पीएम मोदी विकसित भारत का सपना देख रहे है, और जिस हिसाब से भारत की प्रगति हो रही है, यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दो से तीन साल के अंदर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके अलावा भारत के मेड इन इंडिया हथियार की भी मांगे तेज हो गई है। यानि यह साफ है कि 11 Years Of PM Modi के कार्याकाल में देश में हर क्षेत्र में बढ़ोतरी देखी गई है।

Exit mobile version