Manisha Bhanwala: भारत की बेटी मनीषा भानवाल ने इतिहास रच दिया और देश का नाम रोशन कर दिया। हरियाणा की जिंद की रहने वाली मनीषा ने विश्व चैंपियनशिप में अमेरिका की एबिगेट को 8-6 से हराकर गोल्ड जीता है। मनीषा ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। इससे पहले सीनियर विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले पहलवान सुशील सिंह थे। मनीषा भानवाल के लिए यहां तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था। कई चुनौतियों को पार करते हुए मनीषा ने वो करके दिखाया, जिसे हर भारतीय नागरिक को जानना चाहिए।
Manisha Bhanwala ने हैरतअंगेज तरीके से जीती सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2026
मनीषा भानवाला के लिए सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 काफी रोमांचित रहा है। खेल के शुरुआत में वो एबिगेल नेट्टे से 0-6 से पीछे चल रही थीं। लेकिन गेम के आखिरी तीन मिनट में सारा गेम पलटा और मनीषा ने 8-6 से अमेरिका की खिलाड़ी को पछाड़ दिया और भारत को गोल्ड जीता दिया।
पिता की मौत से टूट गई थी मनीषा भानवाला
मनीषा भानवाला के लिए गोल्ड जीतने की जर्नी काफी इमोशनल रही है। साल 2022 में मनीषा के पिता की अचानक मौत हो गई। वो इस घटना से इतना ज्यादा टूट गई थी कि, कुश्ती छोड़ना चाहती थी। लेकिन इस बुरे वक्त में पूरा परिवार एकजुट हुआ और मनीषा भानवाल को इमोशनल सपोर्ट किया।
मनीषा भानवाला को वजन घटाने की जिद ने बनाया चैंपियन
सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक जीताने वाली मनीषा भानवाला ने कभी सोचा भी नहीं था कि, वो यहां तक पहुंचेंगी। उन्होंने कुश्ती में आने का रास्ता सिर्फ इसीलिए चुना क्योंकि वो अपना वजन कम करना चाहती थी। साल 2013 में कुश्ती शुरु करने वाली मानीषा ने ठीक 13 साल बाद भारत को गोल्ड जीताकर देश और हरियाणा का नाम रोशन कर दिया है। ये सफर मनीषा के लिए काफी चुनौती भरा रहा है।
