---Advertisement---

7th Pay Commission: कर्नाटक में सरकारी कर्मचारियों की होगी ऐश, क्योंकि जल्द मिलने वाला है कैश

7th Pay Commission: कर्नाटक में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने 4 फीसदी DA बढ़ाने का फैसला लिया है। ये लाभ 1 जनवरी 2023 से मिलेगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 31, 2023 1:55 अपराह्न

7th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

7th Pay Commission: कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही लाखों कर्माचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। ऐसे में अब कर्मचारियों को 31 फीसदी के बजाए 35 फीसदी DA मिलेगा। इस संबंध में सरकार ने एक अधिसूचना भी जारी की है।

पेंशनर्स को भी मिलेगा एरियर का लाभ

कर्नाटक सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से लागू होकर मिलेगा। इसका साफ अर्थ है कि कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को जनवरी से मिलने वाले एरियर्स का भुगतान किया जाएगा।

सरकार ने जारी की नेटिफिकेशन

सरकार ने जो सर्कुलर जारी किया है उसमें लिखा है कि राज्य सरकार को इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि साल 2018 के संशोधित पे स्केल के मुताबिक प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है। इसे 4 फीसदी बढ़ाया जा रहा है, जिसके बाद ये 31 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी पर आ गया है। ये बढ़ा हुए डीए 1 जनवरी 2023 यानी इस साल की पहली तारीख से लागू माना जाएगा।

31 से बढ़ाकर 35 फीसदी किया गया DA

सरकार की ओर से जारी सर्कुलर में इस बात को साफ किया गया है कि महंगाई भत्ते की दर को मौजूदा 31 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी किया जा रहा है। जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को बड़ा फायदा मिलेगा। इसमें इस बात का भी जिक्र है कि राज्य के कर्मचारियों/पेंशनर्स के अलावा उन पेंशनर्स और कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा जिनके शिक्षण संस्थानों को राज्य के कंसोलिडेटेड फंड के जरिए पेंशन या सैलरी मिलती है।

ये भी पढ़ें: Subramanian Swamy: महाराष्ट्र में चुनाव हुए तो आसान नहीं होगी BJP की राह, जानें सुब्रमण्यम स्वामी ने क्यों कही ये बात ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026