---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: गुजरात में बाढ़ से मचा हाहाकार, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली लखनऊ के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। गुजरात में बीते 48 घंटों की भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ आ गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2024 9:59 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मालूम हो कि गुजरात में बीते 48 घंटों की भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ आ गया है। इसके अलावा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आईएमडी ने आगामी दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए आपको बताते है कि 29 अगस्त को मौसम कैसा रहेगा।

IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

बता दें कि पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का कहर जारी है। इसी बीच IMD ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि लगातार बारिश के कारण हिमचाल प्रदेश में 120 से अधिक सड़कों एतिहातन बंद कर दिया गया है।(Aaj Ka Mausam) इसके अलावा उत्तराखंड के कई जिलों में भी विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मालूम हो कि बीते दो दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। वहीं IMD के अनुसार आने बाले दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में 29 से 31 अगस्त के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकी है। इसके अलावा तेज हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी में हो सकती है बारिश

विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी यूपी के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकती है। 2 सितंबर तक कुछ जिलों में बारिश का दौर रह सकता है. इस दौरान राजधानी लखनऊ, हाथरस, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। 30 और 31 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं लखनऊ में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guwahati Hotel Shooting

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026