---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: तमिलनाडु में अभी भी जारी रहेगा भारी बारिश का सितम, जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली, राजस्थान का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में हल्की- हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जगहों पर तो धूंध भी नजर आने लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 4, 2024 12:09 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: बीते कुछ दिनों से तमिलनाडु और उसके आस पास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है,जसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आईएमडी ने आने वाले दिनों में भी उन जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद जताई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानि 4 नवंबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा दिल्ली में Aaj Ka Mausam

बता दें कि बीते कई दिनों से दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, हालांकि तापमान में अभी भी उतार चढ़ाव जारी है। कभी ठंडी तो कभी गर्मी के कारण मौसम का सही पता नहीं लग पा रहा है। हालांकि विभाग के अनुसार 15 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड की शुरूआत हो सकती है। जिसके बढ़ते के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज

अगर राजस्थान के Aaj Ka Mausam की बात करें तो विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में मौसम खुशनुमा रहेगा। दोपहरे के वक्त गर्मी का प्रकोप रह सकता है। वहीं आगामी दिनों में राजस्थान में हल्की ठंड की शुरूआत हो सकती है। मालूम हो कि अक्टूबर के महीने में राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था। विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है।

यूपी में इस तारीख से शुरू हो सकती है ठंड

आपको बता दें कि सुबह शाम के वक्त यूपी में ठंड का हल्के ठंड का एहसास शुरू हो गया है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों मे यूपी के कई इलाकों में ठंड जल्द ही दस्तक दे सकता है। बता दें यूपी में दोपहर के वक्त अभी भी मौसम गर्म हो जा रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। (Aaj Ka Mausam) वहीं विभाग ने पहले ही अनुमान जताया दिया है कि 15 नवंबर के बाद इस बार ठंड की शुरूआत जल्द हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026