---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों से मानसून हुआ विदा, बिहार में बाढ़ से हालात खराब, जानें दिल्ली के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसूम अब जा चुका है। गर्मी से लोगों को बुरा हाल है। इस बार जल्द ही ठंड की वापसी हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 4, 2024 12:05 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसूम अब जा चुका है। जिसके बाद एक बार फिर गर्मी से लोगों को बुरा हाल होने लगा है। हालांकि विभाग के अनुसार इस बार जल्द ही ठंड की वापसी हो सकती है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही कड़ी धूप के कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। (Aaj Ka Mausam) वहीं इसके बिल्कुल उलट बिहार के कई जिलें बाढ़ की चपेट में है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं कई लोग बेघर हो गए है। इसी बीच आईएमडी ने 4 अक्टूबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

आईएमडी ने 4 अक्टबूर के लिए दिल्ली में कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं जताई है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से लगातार गर्मी और उमस के कारण दिल्ली वासियों को काफी दिक्कतें हो रही है। 4 अक्टूबर को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 5 से 7 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास रहेगा।

बिहार में बाढ़ से तबाही

मालूम हो कि बीते कई दिनों से बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हालात चिंताजनक बने हुए है। बता दें सीएम ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया था। एनडीआरएफ, वायुसेना समेत कई बचाव दल लगातार लोगों को राहक सामग्री बांट रहे है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे है। (Aaj Ka Mausam) सोशल मीडिया पर कई दिल दहला-देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां बहुमंजिला इमारत नदी में समा जा रही है, जिससे लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गौरतलब है कि कोसी नदी अपने रौद्र रूप में है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि यूपी के कई जिलों से अब मानसून विदाई ले चुका है। विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में अब बारिश होने की संभावना कम है। वहीं अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो 4 और 5 अक्टूबर को नॉर्थ-ईस्ट रीजन के अलावा 6 से 8 अक्टूबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मॉनसून ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत कई जिलों से जा चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026