---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान भारत के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भागों में बहुत भारी बारिश होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 19, 2024 9:29 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान भारत के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भागों में बहुत भारी बारिश होगी। गौरतलब है कि कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना में 20 जुलाई तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश। 21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और 21 और 22 जुलाई को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 20 जुलाई को ओडिशा, मराठवाड़ा, 20 से 22 जुलाई तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और 21 और 22 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकांश पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी

मध्य और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण, अगले तीन दिनों तक तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को आईएमडी ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 6, 2026

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026