---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: यूपी, राजस्थान में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें दिल्ली के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: ऐसे राज्य है जहां लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 27, 2024 11:49 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: मानसून अब अपने आखिरी दौर में है, कई जगहों पर अब मानसून जा चुका है, हालांकि अभी भी कई ऐसे राज्य है जहां लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण जन- जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। (Aaj Ka Mausam) मालूम हो कि महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के कारण 5 लोगों के मौत की खबर है। इस बीच आईएमडी ने 28 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश या कोंकण और गोवा जैसे इलाकों में रहते हैं, तो आपको मौसम की इन बदलती परिस्थितियों से सावधान रहना होगा. IMD के अनुसार, 28, 29 और 30 सितंबर को कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम ठंडा होने की उम्मीद है (Aaj Ka Mausam)।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 28 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कल अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी के भयंकर प्रकोप जारी है, जिसके कारण दिल्लीवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी में जारी रहेगी बारिश

मालूम हो कि यूपी में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। आलम यह है कि निचली इलाकों में लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। सभी नदियां उफान पर है। वहीं विभाग ने 28 सितंबर को भी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार बंगाल में होगी मूसलाधार बारिश

विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, बिहार के कई इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मालूम हो कि बिहार में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है, वहीं पश्चिम बंगाल में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। पश्चिम बंगाल के कई जिलें बाढ़ की चपेत में है, जिससे जव- जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026