---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘इस दुख की घड़ी में साहस..,’ डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर आप नेता का संदेश; परिजनों के नाम व्यक्त की संवेदना

आप नेता Anurag Dhanda ने अजित पवार के दुखद निधन पर शोक संदेश जारी कर संवेदना व्यक्त किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 28, 2026 3:00 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अजित पवार के दुखद निधन ने सियासी जगत को ऐसी अपूरणीय क्षति पहुंचाई, जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। जनता के दिलों में बसने वाले अजित पवार आज सुबह बारामती विमान हादसे का शिकार हो गए। उनकी मौत के बाद शोक संदेश का दौर जारी है। इसी बीच आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी एक्स पोस्ट जारी कर पीड़ित परिजनों के नाम शोक संवेदना व्यक्त की है। अनुराग ढ़ांडा ने अजित पवार संग उनके सहयात्रियों के परिजनों व शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में परमात्मा से साहस देने की प्रार्थना की है। आप नेता ने अजित पवार के निधन को सियासी जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। 

अजित पवार के निधन पर आप नेता Anurag Dhanda की प्रतिक्रिया!

अनुराग ढ़ांडा ने भी डिप्टी सीएम अजित पवार के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

आप नेता के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार जी समेत अन्य लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। परमात्मा मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों व शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में साहस दें। #RIPAjitPawar” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियां बटोर रही है।

महाराष्ट्र में पसरी शोक की लहर!

एनसीपी नेता अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र में विशेष तौर पर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अहमदनगर जिले में 1959 में जन्मे अजित पवार आज जनवरी, 2026 में विमान हादसे का शिकार बन गए। डिप्टी सीएम के विमान हादसे की खबर आते ही महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे समेत तमाम नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा का संदेश भी सामने आया है और उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026