---Advertisement---

Anurag Dhanda: गुजरात से हरियाणा तक जनहित से जुड़े मुद्दे उठा रहे आप नेता! महिलाओं, छात्रों के हितों की बात कर जिम्मेदारों से दागे सवाल

आप नेता Anurag Dhanda मुखरता के साथ किसानों से लेकर छात्रों और महिलाओं तक के हक की आवाज उठाते हैं। गोवा से दिल्ली, गुजरात और हरियाणा तक उन्हें जनहित से जुड़े मुद्दों को धार देते देखा जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 27, 2025 6:22 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: गुजरात से हरियाणा तक एक विरोधी सुर तेजी से गूंज रहा है जो जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा कर सवाल दागते नजर आता है। यहां बात आप नेता अनुराग ढ़ांडा के संदर्भ में हो रही हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ नेता ढ़ांडा लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को धार देते नजर आते हैं। बात चाहें महिलाओं के हक की हो, या मामला छात्रों, किसानों या बुजुर्गों के हित से जुड़ा हो। आप नेता सदैव मुखरता के साथ अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए जिम्मेदारों के समक्ष सवाल उठाते नजर आते हैं। यही वजह है कि गुजरात से हरियाणा, गोवा, दिल्ली तक उनके नाम की चर्चा खूब होती है।

गुजरात से हरियाणा तक जनहित से जुड़ो मुद्दा उठा रहे Anurag Dhanda!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा मुखरता के साथ गुजरात से हरियाणा तक जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। बात चाहें गुजरात में किसानों के हित की हो, या हरियाणा के महिलाओं के हित की। आप नेता को सदैव फ्रंटफुट से मोर्चा संभालते देखा जाता है। अनुराग ढ़ांडा ने हाल ही में गुजरात में किसानों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर दर्ज हुई प्राथमिकी वापस लेने की लड़ाई लड़ी थी। इससे इतर उन्होंने गुजरात में आदिवासी हितों के लिए संरक्षित फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते भी जिम्मेदारों से गंभीर सवाल पूछे थे। हरियाणा में भी अनुराग ढ़ांडा किसानों को बाढ़ का मुआवजा देने की वकालत हुए सरकार के समक्ष अपनी मांग रख चुके हैं। यही वजह है कि उन्हें जनहित से जुड़ा मुद्दा उठाने वाला नेता माना जाता है।

महिलाओं, छात्रों के हितों की बात कर जिम्मेदारों से दाग चुके हैं सवाल

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में हेर-फेर का आरोप लगाते हुए अनुराग ढ़ांडा ने 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने की मांग की थी। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की लड़ाई भी लड़ी और सैनी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। इससे इतर छात्रों को नौकरी देने का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार से पंजाब सरकार का मॉडल फॉलो करने की बात दोहराई थी। इससे इतर भी अन्य कई मौकों पर आप नेता जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद करते हुए जिम्मेदारों तक उनके हक की बात पहुंचाते रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026