---Advertisement---

Anurag Dhanda: आदिवासी हितों का जिक्र कर फिर मुखर हुए आप नेता! केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर लगाए गंभीर आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ केन्द्र की सत्तारुढ़ दल को निशाने पर लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ढ़ांडा का कहना है कि गुजरात की बीजेपी सरकार ने आदिवासी हितों के लिए जारी फंड का दुरुपयोग किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 25, 2025 5:32 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ विपक्ष की भूमिका निभाते हुए एक बार फिर आप नेता अनुराग ढ़ांडा की तल्ख प्रतिक्रिया सामने आई है। आप नेता ने आदिवासी हितों के लिए जारी फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी को निशाने पर लिया है। गुजरात की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनुराग ढ़ांडा ने कहा कि पीएम मोदी के आवभगत में करोड़ो रुपए खर्च हुए। आप नेता ने आदिवासी हितों को लेकर बीते दिनों पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उसी का एक अंश साझा करते हुए उन्होंने फिर एक बार बीजेपी को निशाने पर लिया है।

आदिवासी हितों का जिक्र कर फिर मुखर हुए Anurag Dhanda!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने फिर एक बार मुखरता के साथ आदिवासी हितों का जिक्र किया है। आदिवासी हितों के लिए जारी फंड के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर गंभीर प्रहार किया है।

बेबाकी से अपना पक्ष रखने वाले आप नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि “बीजेपी सरकार ने गुजरात में आदिवासी कल्याण के 50 करोड़ रुपये मोदी जी की आवभगत में खर्च कर दिए। बीजेपी दलित, पिछड़े और आदिवासी को हमेशा लूटने का काम करती है।” इसको लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं और चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बीजेपी पर पहले भी लगा चुके हैं गंभीर आरोप!

अनुराग ढ़ांडा अपने साथी पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ पहले भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। बीते दिनों ही आप नेता ने राजधानी दिल्ली में पूर्व मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस दौरान उन्होंने गुजरात में आप विधायक चैतर वसावा की आरटीआई पर आए जवाब का हवाला देते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अनुराग ढ़ांडा ने तब पीसी में कहा था कि गुजरात की बीजेपी सरकार ने आदिवासी हितों के लिए जारी फंड का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपए पीएम मोदी के स्वागत कार्यक्रम में खत्म कर दिए। इसको लेकर भी खूब हो-हल्ला मचा था।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026