---Advertisement---

‘घरेलू सिलेंडर का इसलिए नहीं बढ़ा..,’ कॉमर्शियल गैस की कीमत में वृद्धि पर Anurag Dhanda का तंज, 5 राज्यों में चुनाव की आई याद

आप नेता Anurag Dhanda ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में हुए इजाफे का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए तंज कसा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 1, 2026 5:30 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: नए वित्तिय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आज देश में कई चीजें बदल गई हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत उनमें से एक है जिसमें बदलाव दर्ज किया गया है। इस वृद्धि को लेकर सरकार निशाने पर है। इसी क्रम में आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी केन्द्र की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

अनुराग ढ़ांडा ने कॉमर्शियल गैस की कीमत में वृद्धि का जिक्र कर जोरदार तंज कसते हुए केन्द्र को निशाने पर लिया है। उन्होंने व्यंगात्मक टिप्पणी करते हुए 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र भी किया है। आप नेता ने बताया है कि आखिर क्यों घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ी है। उनकी प्रतिक्रिया खूब खबरों में है।

कॉमर्शियल गैस की कीमत में वृद्धि पर Anurag Dhanda का तंज

आप नेता ने आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में हुई वृद्धि का जिक्र कर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “गैस तो कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर में एक ही है। घरेलू सिलेंडर का बस इसलिए नहीं बढ़ा रहे क्योंकि 5 राज्यों में चुनाव है। 20-25 दिन में चुनाव के बाद बीजेपी क्या हाल करेगी आम जनता का, सोच कर चिंता हो रही है।”

इससे इतर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भी अनुराग ढ़ांडा केन्द्र सरकार पर हमलावर नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि “पिछले दो महीने में कॉमर्शिल सिलेंडर के दाम 525 रुपए तक बढ़ चुके हैं। इस वजह से होटल और रेस्तरां में खाना महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में पेट्रोल, सीमेंट, ब्रेड और जूते तक महंगे हो चुके हैं। इस महंगाई की आग में सरकार ने टोल टैक्स बढ़ाकर और घी डाल दिया है।”

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संग्राम!

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जिसका परिणाम 4 मई, 2026 को घोषित किया जाएगा। इसको लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु, केरलम, असम, पुदुचेरी तक राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण साध रहे हैं। इसी बीच कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा को लेकर हो-हल्ला का दौर जारी है। अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी कड़ी में केन्द्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026