---Advertisement---

Anurag Dhanda: इंदौर जल त्रासदी पर मंत्री विजयवर्गीय के रुख से मचा हो-हल्ला! आप नेता ने भी जमकर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने इंदौर वॉटर ट्रैजडी को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के रुख पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने मंत्री विजयवर्गी द्वारा पत्रकार के साथ किए गए बर्ताव पर सवाल उठाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 1, 2026 4:04 अपराह्न | Updated: जनवरी 1, 2026 4:36 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित जल को लेकर मचा संग्राम देश-दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इसको लेकर सियासी हो-हल्ला भी मचा है और निशाने पर मध्य प्रदेश सरकार है। इसी बीच सूबे में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो सामने आया है जिसमें वो पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर भड़क उठते हैं। मंत्री विजयवर्गीय के बर्ताव की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। अनुराग ढ़ांडा ने भी मंत्री के इस रुख पर सवाल उठाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने मध्य प्रदेश की पूरी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए सत्ता में बैठे लोगों पर ऐसा रुख अपनाने का आरोप लगाया है।

इंदौर जल त्रासदी पर मंत्री विजयवर्गीय के रुख पर Anurag Dhanda का निशाना

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के रुख पर सवाल दागे हैं। पूरा मामला इंदौर जल त्रासदी से जुड़ा है जिससे संबंधित एक सवाल पूछे जाने पर विजयवर्गीय बिगड़ गए और पत्रकार के साथ गलत व्यवहार किया।

इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा ने सत्ता में बैठे लोगों का जिक्र करते हुए मंत्री विजयवर्गीय पर निशाना साधा है। आप नेता के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “जब पत्रकार सत्ता में बैठे लोगों से कठिन सवाल पूछते हैं, तो ऐसा ही होता है। ये हैं भाजपा के “घंटा” मंत्री।” दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय से पत्रकार पीड़ितों के इलाज पर खर्च हुए पैसे के संदर्भ में सवाल पूछता है जिसका जवाब देते हुए वो कहते हैं फोकट का सवाल मत करो। इसके बाद बात आगे बढ़ जाती है और तीखी बहस देखने को मिलती है। इसी का जिक्र कर अनुराग ढांडा ने भी कैलाश विजयवर्गीय को निशाने पर लिया है।

मंत्री विजयवर्गीय के बयान से मचा सियासी हो-हल्ला!

पत्रकार द्वारा इंदौर जल त्रासदी पर सवाल पूछे जाने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तमतमा उठते हैं। वो इसे फोकट का सवाल बोल किनारा काटते हैं जिससे आहत होकर पत्रकार फिर सवाल दोहराता है और तीखी बहस देखने को मिलती है। इसको लेकर खूब सियासी हो-हल्ला मचा है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल कैलाश विजयवर्गीय के इस रुख पर सवाल उठाते हुए निशाना साध रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026