---Advertisement---

Anurag Dhanda: नौगाम धमाके को लेकर केन्द्र पर हमलावर हुए आप नेता! पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री पर भी साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने नौगाम में हुए धमाके के बाद केन्द्र पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने इस घटना के बाद पीएम मोदी और अमित शाह का जिक्र कर सवाल पूछे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 15, 2025 12:30 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके की गूंज दूर तलक सुनाई पड़ी है। आलम ये है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इस धमाके की चर्चा है। सियासी गलियारों में भी नौगाम धमाका सुर्खियां बटोर रहा है और तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी इस पूरे प्रकरण को लेकर केन्द्र पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए इस्तीफा पेश करने की मांग रखी है। आप नेता का कहना है कि देश की सुरक्षा प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए जिसको करने में जिम्मेदार नाकामयाब नजर आ रहे हैं। इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है।

नौगाम धमाके पर आप नेता Anurag Dhanda की प्रतिक्रिया

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन पर हुए धमाके को लेकर सख्त प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया है। आप नेता के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “देश की सुरक्षा कर पाने में नाकाम गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा। लेकिन बीजेपी में नैतिकता बची ही कहाँ है?” आप नेता की ये प्रतिक्रिया चर्चाओं का विषय बनी है।

कश्मीर से दिल्ली तक नौगाम धमाके की चर्चा

नौगाम के पुलिस स्टेशन में हुए धमाके की चर्चा कश्मीर से दिल्ली तक हो रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के आदेश दिए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने इस पूरे घटनाक्रम को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। डीजीपी ने तमाम उठते सवालों के बीच स्पष्ट किया है कि नौगाम धमाका कोई आतंकी साजिश नहीं था। ये फरीदाबाद से लाए गए विस्फोटक की सैंपलिंग के दौरान हुआ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था जिसकी चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हुई। श्रीनगर के नौगाम में हुए हादसे ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026