---Advertisement---

Anurag Dhanda: केन्द्र पर आप नेता का तल्ख रुख! विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर साधा निशाना, जानें क्या कुछ कहा?

आप नेता Anurag Dhanda ने विदेश नीति का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। इससे इतर अनुराग ढ़ांडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 25, 2025 1:26 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली समेत देश के अन्य कई राज्यों में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी सत्ताधीसों से जनहित से जुड़े सवाल पूछती है। इस क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता व मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा का नाम पहले आता है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा दिल्ली से लेकर हरियाणा, गुजरात, गोवा समेत अन्य कई राज्यों से जुड़े मुद्दे पर जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा कर सवाल दागते हैं। इसी क्रम में फिर एक बार आप नेता ने केन्द्र को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर तंज कसा है। आप नेता के इस तल्ख रुख की अब खूब चर्चा हो रही है।

केन्द्र पर आप नेता Anurag Dhanda का तल्ख रुख!

अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए जमकर निशाना साधा है। आप नेता ने उस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें इजरायी प्रधानमंत्री का भारत दौरा रद्द होने का जिक्र है।

इस पोस्ट पर अपनी राय रखते हुए अनुराग ढ़ांडा ने लिखा है कि “विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मामलों में मोदी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।” कम शब्दों में ही आप नेता द्वारा कही गई ये बात केन्द्र पर जोरदार प्रहार के समान है जो चर्चाओं में छा गई है।

विदेश नीति पर क्यों उठे सवाल?

इसका पीछे प्रमुख कारण है दिल्ली में हुआ आतंकी धमाका। दरअसल, 10 नवंबर की शाम लाल किला के निकट एक जोरदार धमाका हुआ जिसकी गूंज पूरी दुनिया तक पहुंच गई है। इस धमाके ने सुरक्षा संबंधी चिंता पैदा किए जिसको लेकर इजरायली प्रधानमंत्री ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। खबर है कि भारत और इजरायल वर्ष 2026 में आपसी सहमति से पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे की नई तारीख तय कर सकते हैं। इसी को लेकर अनुराग ढ़ांडा समेत विपक्ष के कुछ नेता की विदेश नीति पर सवाल खड़ा करते हुए केन्द्र को निशाने पर ले रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026