---Advertisement---

Anurag Dhanda: रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा को मिला आप नेता का समर्थन! युवाओं के हक में बुलंद की आवाज

आप नेता Anurag Dhanda ने पार्टी के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा को समर्थन दिया है। अनुराग ढ़ांडा ने युवाओं के हक में आवाज बुलंद की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 12, 2025 6:28 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: किसानों और महिलाओं के साथ युवाओं के हक की बात करने वाले अनुराग ढ़ांडा ने रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा को समर्थन दिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को रोजगार दिलाना है। अनुराग ढ़ांडा ने साफ तौर पर कहा है कि आप की ये पदयात्रा असली रामराज्य के लिए एक जन-आह्वान है। अनुराग ढ़ांडा ने लोगों से अपील किया है कि वे भारी से भारी संख्या में पदयात्रा से जुड़कर इसे सफल बनाएं। आप नेता ने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा है कि वे सदैव ही युवाओं के हक की आवाज उठाने का काम करेंगे।

रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा को मिला Anurag Dhanda का समर्थन!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा को समर्थन दिया है। अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर इस संदर्भ में जानकारी दी गई है।

पार्टी मीडिया प्रभारी सांसद संजय सिंह के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखते हैं कि “आम आदमी पार्टी की रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा असली रामराज्य के लिए एक जन-आह्वान है। रोजगार दो।” अनुराग ढ़ांडा का युवाओं के समर्थन में आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है। ये बुलंद आवाज दर्शाती है कि कैसे आप नेता मुद्दों की राजनीति करते हुए युवाओं को प्राथमिकता देते हैं। अनुराग ढ़ांडा ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुटकर पदयात्रा को सफल बनाएं।

अयोध्या से प्रयाग तक पहुंचेगी आप की पदयात्रा

आम आदमी पार्टी की रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा अयोध्या से निकलकर प्रयागराज तक पहुंचेगी। 180 किमी लंबी इस पदयात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं। आप सांसद के नेतृत्व में ये पदयात्रा अयोध्या की सरयू से शुरू होकर प्रयागराज के संगम तक जाएगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी राज्य सरकार से युवाओं को रोजगार देने का आह्नान करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा ने पदयात्रा को समर्थन देकर आप कैडर से इसमें शामिल होने और युवाओं के हक की आवाज को उठाने का आह्वान किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026