DNP India Hindi

Arvind Kejriwal के समर्थन में उपवास पर AAP नेता, जंतर-मंतर पर लगेगा जमावड़ा

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं। उनकी न्यायिक हिरासत 15 अप्रैल तक है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के सभी नेता लगातार केन्द्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। उनके इस विरोध में तमाम विपक्षी दल भी साथ खड़े हैं। इस बीच आज आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास पर बैठेंगे। जंतर-मंतर पर इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

भाजपा पर विपक्ष का आरोप

आप के नेताओं का ये प्रदर्शन ED और भाजपा के विरोध में किया जा रहा है। आपको बता दें, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी पर लगातार तमाम दल भाजपा पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि, सरकारी मशीनरी का केन्द्र सरकार गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Exit mobile version