---Advertisement---

गुजरात निकाय चुनाव में दिखा AAP का दम-खम! नतीजा देख CM Bhagwant Mann भी गदगद, विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई

CM Bhagwant Mann ने गुजरात निकाय चुनाव 2026 में आप उम्मीदवारों की जीत पर खुशी व्यक्त की है। सीएम भगवंत मान ने इस जीत को विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत बताते हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2026 1:05 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गुजरात निकाय चुनावों के परिणाम धीरे-धीरे साफ हो चुके हैं। रुझान नतीजों में बदल रहे हैं जिसमें आम आदमी पार्टी एक बड़ा फैक्टर बन कर उभरी है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने गुजरात निकाय चुनाव 2026 में दमदार प्रदर्शन कर सूबे में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसको लेकर सीएम भगवंत मान भी खुश हैं। सीएम भगवंत मान ने निकाय चुनाव में आप का झंडा लहराने वाले विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने अपने दल से जुड़े वॉलंटियर्स की सराहना करते हुए गदगद भाव के साथ प्रतिक्रिया साझा की है।

विजयी उम्मीदवारों को CM Bhagwant Mann ने दी बधाई!

गुजरात निकाय चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को पंजाब सीएम ने गदगद भाव के साथ बधाई दी है।

सीएम भगवंत मान ने एक्स पोस्ट जारी कर लिखा है कि “गुजरात के निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। हजारों मुश्किलों और भाजपा की तानाशाही के बावजूद, हमारे वॉलंटियर्स ने अपने हौसले से नया इतिहास रचा है।”

पार्टी के उदय पर सीएम भगवंत मान का कहना है कि “लोगों ने एक बार फिर ‘आप’ की ईमानदार राजनीति पर मुहर लगाई है। यह साबित हो गया है कि पूरे देश में अगर कोई भाजपा को हराने का दम रखती है, तो वह आम आदमी पार्टी ही है। वह दिन दूर नहीं जब राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में ‘आप’ का झंडा पूरे गुजरात में लहराएगा। पार्टी के पूरे संगठन और मेहनती कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता की बहुत-बहुत बधाई।”

गुजरात निकाय चुनाव में दिखा AAP का दम-खम!

बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में निकाय चुनाव के दौरान आप का दम-खम नजर आया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने नर्मदा जिला पंचायत पर कब्जा करते हुए 12 तालुका पंचायतों में भी जीत हासिल की है। आप प्रदेश नेतृत्व का दावा है कि इस बार उन्होंने 350 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। अगले वर्ष सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। गुजरात में आप की मजबूत उपस्थिति इस बात का इशारा है कि विधानसभा में पार्टी की संभावनाएं और बेहतर हो सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026