---Advertisement---

Salman Khan और Pappu Yadav के बाद Lawrence Bishnoi ने 10 साल के ‘बाल संत’ Abhinav Arora पर साधा निशाना, ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रिया आई सामने

Abhinav Arora: बाल संत अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई ने दी धमकी और हिट लिस्ट में आए आध्यात्मिक संत। जानिए सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन और क्या कह रहे हैं लोग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2024 3:04 अपराह्न

Abhinav Arora
Follow Us
---Advertisement---

Abhinav Arora: बाल संत अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) जो महज 10 साल के हैं लेकिन उनका नाम लॉरेंस बिश्नोई से तनातनी को लेकर आ रहा है। कहा जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) के बाद बिश्नोई गैंग की तरफ से अभिनव अरोड़ा को भी धमकी दी गई है। एक तरफ रामभद्राचार्य के साथ जारी कंट्रोवर्सी तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले अभिनव अब लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के निशाने पर आ गए हैं। उनकी मां ने इस बात का दावा किया है कि अभिनव अरोड़ा को धमकी दी जा रही है। ऐसे में अभिनव अरोड़ा के नाम को लोग खूब सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी बाल संत के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए जानते हैं मुख्य बातें।

आखिर कौन है Abhinav Arora जो बना Lawrence Bishnoi का दुश्मन

दिल्ली के रहने वाले अभिनव अरोड़ा 3 साल की उम्र से ही भक्ति में लीन हैं और वह खुद को कृष्ण का बड़ा भाई बताते हैं। कहा जाता है कि अभिनव के सपने में बलराम आते हैं। वहीं 10 साल के अभिनव फिलहाल पांचवी क्लास में पढ़ रहे हैं लेकिन भक्ति के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। स्व घोषित बाल संत अचानक चर्चा में आ गए क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से उन्हें भी टारगेट किया जा रहा है।

Lawrence Bishnoi को लेकर Abhinav Arora की फैमिली का दावा

अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने खुद इस बात की जानकारी मीडिया में दी है कि उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनका कहना है कि अभिनव सिर्फ भक्ति में लीन रहते हैं और उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसकी वजह से उन्हें इस तरह की धमकी दी जा रही हो।

Abhinav Arora को किया जाता है सोशल मीडिया पर ट्रोल

https://twitter.com/rashidkhantwitt/status/1851178773732905065
Credit- @rashidkhantwitt

अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आध्यात्मिक मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाले बाल संत को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। लोग अभिनव के आध्यात्मिक जीवन पर सवाल उठाते हैं और काफी ट्रोल किया जाता है।

क्या है स्वामी रामभद्राचार्य के साथ Abhinav Arora की कंट्रोवर्सी

credit- @Incognito_qfs

बीते कुछ समय पहले एक वीडियो भी बाल संत का वायरल हुआ था जिसमें आचार्य रामभद्राचार्य उन्हें डांटते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं लोगों की भीड़ के सामने रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को स्टेज से उतरने के लिए कहा और इस दौरान उन्हें मूर्ख बताया। हालांकि रामभद्राचार्य की इस हरकत पर अभिनव अरोड़ा ने भी अपनी बात रखी थी और उन्होंने कहा था कि आचार्य ने आशीर्वाद दिया था।

Lawrence Bishnoi का Abhinav Arora को धमकी पर क्या कह रहे यूजर्स

वहीं इस सब कंट्रोवर्सी के बीच अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर क्यों बाल संत को मिली है गैंगस्टर की तरफ से चेतावनी। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग अभिनव को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं और उनका कहना कि सिर्फ पॉपुलैरिटी पाने का यह एक पैतरा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

cm yogi adityanath

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026