---Advertisement---

Chandrayaan-3 की लैंडिंग साइट के नामकरण ‘शिवशक्ति’ करने पर आरोप-प्रत्‍यारोप तेज, कांग्रेस ने जताई आपत्ति तो BJP ने भी ऐसे दिया करारा जवाब

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांद की उसे सतह का नाम शिव शक्ति रख दिया है जहां चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर उतरा था। ऐसे में अब शिव शक्ति पॉइंट के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 27, 2023 8:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद शनिवार को पीएम मोदी ग्रीस की यात्रा के बाद सीधा बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई देने के साथ कई बड़े ऐलान भी किए। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 23 अगस्त को हर साल नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, चांद की सतह पर जहां चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर उतरा है उस पॉइंट को “शिव शक्ति” के नाम से जाना जाएगा।

विपक्ष ने की राजनीति तेज

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के नामकरण पर विपक्ष ने राजनीति तेज कर दी है। दरअसल कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के नामकरण पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हम उस लैंडिंग पॉइंट के मालिक नहीं है जो नाम रख दे। ‌ इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। राशिद अल्वी ने आगे कहा कि, वह कभी सड़कों के नाम बदल देते हैं तो कभी शहरों के नाम बदलते हैं और अब वह चांद तक पहुंच गए क्या चांद की उसे धरती के मालिक प्रधानमंत्री है जिसका वह नाम रख रहे हैं।

लैंडिंग पॉइंट के मालिक नहीं

राशिद अल्वी का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को यह अधिकार किसने दिया कि वो चंद्रमा की सतह का नाम रखें ? यह हास्यासपद है। इस नामकरण के बाद पूरा विश्व हम पर हंसेगा। चंद्रमा के उसे जगह पर लैंडिंग हुई है यह बहुत अच्छी बात है और इस पर हमें गर्व है। जिस पर किसी को शक नहीं होना चाहिए लेकिन हम चंद्रमा के मालिक नहीं है। उस लैंडिंग पॉइंट के मालिक नहीं है। ऐसा करना भाजपा की आदत रही है जब से वह सत्ता में आए हैं नाम बदलना उनकी आदत रही है।

BJP ने दिया करारा जवाब

चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के नामकरण पर सियासत तेज हो गई है। ऐसे में कांग्रेस के वार के बाद बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि, पीएम के लिए देश पहले आता है जबकि कांग्रेस के लिए परिवार पहले आता है। ऐसे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहते हैं कि, अगर यूपीए होती तो इसका नाम गांधी परिवार के नाम पर हो जाता और उन्होंने चांद पर इंदिरा पॉइंट और राजीव पॉइंट के नाम का ऐलान किया होता। उन्होंने आगे कहा कि, चंद्रयान-1 की जहां लैंडिंग हुई थी कांग्रेस सरकार ने उसका नाम जवाहर पॉइंट रख दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026