---Advertisement---

क्या पति अतीक की मौत के बाद 4 महीने 10 दिन की इद्दत करेगी शाइस्ता परवीन? जानें पुलिस वाले की बेटी कैसे बनी डॉन की बीवी 

शरियत के हिसाब से ये कानून मुस्लिम धर्म की हर महिला मानती है। क्योंकि अतीक की पत्नी पर 50 हजार रुपए का इनाम है ऐसे में वो कहां है किसी को भी नहीं पता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 17, 2023 5:02 अपराह्न | Updated: अप्रैल 18, 2023 3:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shaista Parveen:  यूपी के सबसे बड़ा माफिया अतीक अहमद का अंत हो चुका है। उत्तर प्रदेश में करीब  45 सालों तक राजनीति के दम पर गुंडागर्दी से कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाला अतीक अहमद तो चला गया लेकिन उसके किए हुए पाप अब उसी के परिवार पर भारी पड़ रहे हैं। अतीक अहमद का पूरा परिवार कब अपराध की दल-दल में फंस गया उसे खुद को भी पता नहीं चला। अतीक अहमद के साथ असके बेटे असद और भाई अशरफ का खात्मा हो चुका है। इसके साथ ही उसके 4 बेटों में से दो जेल में हैं और दो बाल सुधार गृह में हैं। उसकी पत्नी लापता है। सबको उम्मीद थी कि बेटे अशद के जनाजे में न पहुंची शाइस्ता परवीन शायद शौहर अतीक अहमद के जनाजे पर पहुंचे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच सवाल उठने लगे कि क्या वह 4 महीने 10 दिन की इद्दत करेगी।

क्या 4 महीने 10 दिन की इद्दत करेगी शाइस्ता परवीन 

आपको बता दें, मुस्लिम धर्म में पति की मौत के बाद पत्नी 4 महीने 10 दिन की इद्दत  करती है। इस दौरान वह किसी भी गैर मर्द को नहीं देख सकती है। इसके साथ ही अगर उसका तलाक हो जाता है तो वह 3 महीने 10 दिन तक किसी गैर मर्द का चेहरा नहीं देख सकती है। शरियत के हिसाब से ये कानून मुस्लिम धर्म की हर महिला मानती है। क्योंकि अतीक की पत्नी पर 50 हजार रुपए का इनाम है ऐसे में वो कहां है किसी को भी नहीं पता है। पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही है। उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता ने भी साजिश रची थी। यही कारण है कि वह इस मामले में नाम आने के बाद लापता हो गई है। शाइस्ता ने अतीक से  शादी 1996 में की थी।

इसे भी पढ़ेंःMission Buniyad: दिल्ली सरकार का मिशन बुनियाद, केजरीवाल सरकार ने बनाया ये प्लान

पुलिसवाले की बेटी कैसे बनी डॉन की बीवी

शाइस्ता के पिता प्रयागराज में ही पुलिस में सिपाही थे। लेकिन माफिया परिवार में आने के बाद वो खुद भी अपराधी बन गई और अपने बच्चों को भी अपराधी बना दिया। अतीक अहम की पत्नी शाइस्ता उसके खानदान की पहली महिला है जिसके नाम किसी कत्ल में आया है। ऐसे में शाइस्ता अब अगला कदम क्या उठाती है इस पर सभी की नजरे टिकी हुई हैं और पुलिस उसे लागातार ढूंढ रही है। इस दौरान अगर वो पकड़ी जाती है उसकी इद्दत को लेकर क्या होगा? इसके बारे में भी लोग चर्चा कर रहे हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026