Ahmedabad plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए प्लेन क्रेैश में 270 लोगों की मौत हो गई थी। प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं एक व्यक्ति इस हादसे में जिंदा बचा था। इसी बीच अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में एक ऐसी रिपोर्ट आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि पायलट द्वारा फ्यूल स्विच किया गया था। इस रिपोर्ट पर सवाल उठना खड़े हो गए है। वहीं अब इस मामले में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। उनका कहना है कि यह पहले ही बता दिया गया था कि विदेशी मीडिया पायलट पर ही आरोप लगाएगी। जानकारी के मुताबिक इटली के अखबार ने पश्चिमी विमानन एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े सभी जरूरी अपडेट।
Ahmedabad plane Crash में आया नया मोड़
News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों इंजनों के ईंधन स्विच को “रन” से “कटऑफ” स्थिति में ले जाने के बाद दुर्घटना हुई। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका में किए गए सिम्युलेटर परीक्षणों में ऐसी स्थिति को दोहराया नहीं जा सका जिसमे यांत्रिक खराबी के कारण दोनों इंजन बंद हो जाएं, जिससे मानवीय हस्तक्षेप ही एकमात्र संभावित कारण बचता है।
कोरिएरे डेला सेरा के अनुसार, पश्चिमी जांचकर्ताओं ने कैप्टन सुमीत सभरवाल पर ध्यान केंद्रित किया है, जो पायलट मॉनिटरिंग की भूमिका निभा रहे थे, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर विमान उड़ा रहे थे। हालांकि इस रिपोर्ट के आने के बाद से कई तरह की बहस शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि यह पहले ही आंशका जताई जा रही थी कि विदेशी मीडिया पायलट को आरोपी बना सकते है। हालांकि अभी इस रिपोर्ट पर अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
गौरतलब है अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले अब यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, India Today की पोस्ट पर
एक यूजर ने लिखा कि
The plane had a faulty function and that will be hidden forever. Don’t blame dead people.
— 👑 QueenM👑 (@livingaj8ke) February 12, 2026
“विमान में एक खराबी थी और वह हमेशा के लिए छिपी रहेगी। मरे हुए लोगों को दोष मत दो”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि
Seems like a conspiracy against Indians ! why would someone do that ?
— Balamurugan (@Bala1686Mohan) February 12, 2026
“ऐसा लगता है जैसे भारतीयों के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है! कोई ऐसा क्यों करेगा”? एक और यूजर ने लिखा कि
What about 3rd Feb Air India flight grounded just after take off ?? Was it flagged for the Fuel switch issue ??
— Er.FALTU (@abansal92) February 12, 2026
“इस बकवास को लिखने के लिए तुमने बोइंग के साथ अपनी आत्मा कितने में बेची”? हालांकि भारत सरकार या डीजीसीए की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार का बयान सामने नहीं आया है।