---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: ‘बेहद तकलीफ देने…’ शोकाकुल Salman Khan ने लिया बड़ा फैसला! दुखद घटना से सदमे में Munawar Faruqui और Akshay Kumar संग बॉलीवुड

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे में 242 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। अहमदाबाद एयर क्रैश से बॉलीवुड में भी शोक देखा जा रहा है। सलमान खान अक्षय कुमार सहित मुनव्वर फारूकी ने दुख व्यक्त किया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बॉलीवुड में सेलेब्स दुख जता रहे हैं और ऐसे में सलमान खान ने बड़ा फैसला लिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2025 7:01 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुखद घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। देश से लेकर विदेश तक के यात्री इसमें सवार थे और जिस तरह से लोगों की जान गई है वह निश्चित तौर पर अपूर्णीय क्षति है। हालांकि इस सब के बीच बॉलीवुड स्टार्स भी शोकाकुल नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है जो Ahmedabad Plane Crash घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिखे। यहां तक की Salman Khan ने अपने एक इवेंट को भी कैंसिल कर दिया तो Munawar Faruqui ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस पर रिएक्ट किया है।

सलमान खान ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद किया ये फैसला

TOI की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सलमान खान मुंबई में इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) में शामिल होने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इसे कैंसल कर दिया है। कहा जा रहा है कि ऑफिशल स्टेटमेंट में बताया गया कि “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि एक दुखद घटना घटी है यह सभी के लिए दुखद समय है। ISRL और सलमान खान इस कठिन समय में देश के साथ एकजुट है। हमने इस कार्यक्रम को पुननिर्धारित करने का निर्णय लिया है क्योंकि यह जश्न मनाने का समय नहीं है। मृतकों के परिवार के साथ संवेदनाएं।”

मुनव्वर फारूकी का Ahmedabad Plane Crash से टूटा दिल

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा, “कोई काम की तलाश में कोई अपने परिवार के पास तो कोई अपने परिवार से दूर जा रहा था। कोई अपनी ड्यूटी कर रहा था तो कोई अपनी पढ़ाई कर रहा था। यह बेहद तकलीफ देने वाला वक्त उन फैमिली के लिए जिनके अपने फ्लाइट्स और हॉस्टल में थे।

सदमे में Akshay Kumar ने कहीं ये बात

हाउसफुल 5 में नजर आ रहे अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर Ahmedabad Plane Crash को लेकर एक पोस्ट किया और लिखा, “एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और निःशब्द इस समय केवल प्रार्थनाएं।”

बॉलीवुड में सन्नाटा पसरा हुआ है। सोनू सूद से लेकर अनन्या पांडे तक इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिख रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 230 यात्रियों के साथ 12 क्रू मेंबर्स थे और सभी की मौत बताई जा रही है। एयर इंडिया के प्लेन क्रैश होने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है।


Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026