---Advertisement---

आतंकी निज्जर की मौत से फिर बौखलाया पन्नू, वर्ल्ड कप फाइनल के दिन इस विमान को उड़ाने की दी धमकी

Air India Threat: खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की मौत से सिख अलगाववादी गुरपतवंत पन्नू एक बार फिर बौखला गया है। पन्नू ने एक संदेश जारी कर 19 नवंबर यानी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के दिन ही एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दे दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2023 11:23 पूर्वाह्न

Air India Threat
Follow Us
---Advertisement---

Air India Threat: खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की मौत से सिख अलगाववादी गुरपतवंत पन्नू एक बार फिर बौखला गया है। पन्नू ने एक संदेश जारी कर 19 नवंबर यानी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के दिन ही एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दे दी है। उसने अपने संदेश में सीख समुदाय के लोगों को 19 नवंबर के दिन एयर इंडिया विमान से सफर ना करने की अपील की है। संदेश में पन्नू ने स्पष्ट किया है कि अगर आप उस दिन एयर इंडिया की विमान से सफर करेंगे तो आपकी जान को खतरा हो सकता है। बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का नेतृत्व करता है और समय-समय पर विवादित बयान देता रहता है।

वर्ल्ड कप फाइनल के दिन विमान उड़ाने की धमकी

खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू हरदीप निज्जर की मौत से बौखला गया है। इस क्रम में एक निश्चित समय अंतराल के साथ उसकी धमकी भरे संदेश आते रहते हैं। आज फिर पन्नू ने वर्ल्ड कप फाइनल के दिन ही एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दे डाली है। उसने कहा है कि सीख समुदाय के लोग उस दिन एयर इंडिया के विमान से सफर ना करें। इसके साथ ही उसने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम को बदलने की धमकी भी दी है। उसने कहा है कि पंजाब के आजाद होने के बाद इस हवाई अड्डे का नाम बेअंत सिंह और सतवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। बता दें कि बेअंत और सतवंत सिंह ने ही प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की थी।

पहले भी धमकी भरे संदेश दे चुका है पन्नू

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू इससे पहले भी अपने धमकी भरे संदेश दे चुका है। उसने निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में बसे भारतीय हिन्दुओं से कनाडा छोड़ने की बात कही थी। पन्नू ने संदेश जारी कर कहा था कि भारत-हिंदू, कनाडा छोड़ो, भारत चले जाओ। पन्नू के इस कथन को लेकर भी खूब सुर्खियां बनी थी। इसके अलावा पन्नू ने हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले के तर्ज पर ही भारत पर हमला करने की धमकी भी दी थी और साथ ही पन्नू क्रिकेट स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026