---Advertisement---

Ajit Pawar: ‘धुएं और तबाही से जुड़ी तस्वीरें व्यथित..,’ अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का शोक संदेश, व्यक्त की संवेदना

डिप्टी सीएम Ajit Pawar के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम मान ने इस दुर्घटना से जुड़ी मंजर का जिक्र करते हुए इसे हृदय को व्यथित करने वाला बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 28, 2026 1:07 अपराह्न

Ajit Pawar
Follow Us
---Advertisement---

Ajit Pawar: देश के विभिन्न हिस्सों में आज शोक की लहर दौड़ पड़ी है। चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक चर्चा का दौर जारी है। इसकी प्रमुख वजह है महाराष्ट्र के लोकप्रिय डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन। दरअसल, बारामती में आज सुबह हुए दुखद विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई जिसके बाद शोक संदेश जारी किए जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी अजित पवार के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जारी की है। सीएम भगवंत मान ने अजित पवार के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का जिक्र करते हुए कहा कि धुएं और तबाही से जुड़ी तस्वीरें अत्यंत व्यथित करने वाली हैं।

डिप्टी सीएम Ajit Pawar के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का शोक संदेश!

सीएम भगवंत मान ने आज महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

पंजाब सीएम के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “महाराष्ट्र के बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के विमान की लैंडिंग के दौरान दुर्घटना की खबर मिली हैं। धुएं और तबाही से जुड़ी तस्वीरें अत्यंत व्यथित करने वाली हैं। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों के निधन की सूचना मिली है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वाहेगुरु, वाहेगुरु।”

अजित पवार के निधन पर पसरा मातम!

28 जनवरी की सुबह हुए विमान हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत दो क्रू सदस्य और दो अन्य कर्मचारियों की मौत हो गई है। ये हादसा सुबह बारामती हवाई अड्डे पर अजित पवार के चार्टर्ड विमान की लैंडिंग के वक्त हुआ। इस घटना से जुड़ी खबर सामने आते ही देश के विभिन्न हिस्सों में मातम फैल गया और शोक संदेश आने शुरू हो गए। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान ने भी अजित पवार के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026