---Advertisement---

Monsoon Session से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, मणिपुर हिंसा पर चर्चा को तैयार हुई सरकार, विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर अड़ा

Monsson Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हो रहा है। इससे पहले बुधवार (19 जुलाई) को केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक हो रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 19, 2023 4:16 अपराह्न | Updated: जुलाई 19, 2023 5:41 अपराह्न

All Party Meeting
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Session: केंद्र सरकार ने कल से (20 जुलाई) से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर आज (19 जुलाई) सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में सत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें विभिन्न पार्टियों के नेता मौजूद रहे।

मणिपुर हिंसा पर चर्चा को तैयार सरकार

सूत्रों की मानें तो बैठक में मणिपुर हिंसा और मंहगाई को लेकर चर्चा हुई। सत्र के दौरान सरकार मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने को तैयार हो गई है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को इस बात का जानकारी दी की सत्र में सरकार मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने को तैयार है।

वहीं, विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाई। विपक्ष का कहना है कि सरकार हर बार महंगाई के मुद्दे से बचती आई है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

कुल 31 बिल पेश करने की तैयारी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि मानसून सत्र के दौरान कुल 31 बिल पेश किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों की मानें तो सत्र में जो बिल पेश किए जाएंगे उनमें दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश का बिल भी शामिल है। सरकार सबसे पहले इसी बिल को पेश करेगी। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन ये नियमों को तहत होना चाहिए।

सर्वदलीय बैठक बुलाने की रही है परंपरा

बता दें कि सर्वदलीय बैठक बुलाने की एक परंपरा रही है। संसद के सत्र से पहले केंद्र सरकार विभिन्न दलों को सर्वदलीय बैठक के लिए बुलाती है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है। बैठक में राजनीतिक दल अपने-अपने विचार रखते हैं और संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर बात करते हैं। पहले ये बैठक 18 जुलाई (मंगलवार) को बुलाई गई थी, लेकिन दिल्ली में NDA और बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक के चलते से इसे स्थगित करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026