---Advertisement---

Amarnath Yatra 2023: ‘अमरनाथ यात्रा’ पर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान, आपकी एक गलती पड़ सकती है भारी

Amarnath Yatra 2023: सावन का महीना आते ही ऐसा लगता है, कि मानो खुद शिव जी धरती पर उतर आए हैं। क्योंकि इस दौरान उनके भक्त एकतरफ कावड़ यात्रा करते हैं, तो वही दूसरी तरफ श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की यात्रा करते हैं। इस दौरान भीड़ भी खूब उमड़ती है, ऐसे में सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 4, 2023 6:22 अपराह्न

Amarnath Yatra 2023
Follow Us
---Advertisement---

Amarnath Yatra 2023: सावन का महीना आते ही ऐसा लगता है, कि मानो खुद शिव जी धरती पर उतर आए हैं। क्योंकि इस दौरान उनके भक्त एकतरफ कावड़ यात्रा करते हैं, तो वही दूसरी तरफ श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की यात्रा करते हैं। इस दौरान भीड़ भी खूब उमड़ती है, ऐसे में सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय सेना बल और पुलिस के कधों पर आ जाती है। इसलिए आपको अगर अमरनाथ यात्रा पर बाबा के दर्शन के लिए जाना हो तो कुछ जरूरी बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। 

Amarnath Yatra 2023 को लेकर क्या है पूरी अपडेट 

आपको बता दें बाबा अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 1 जुलाई से पावन यात्रा का शुभारंभ कर दिया गया है। ऐसे में जानकारी के मुताबिक आज 4 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 6597 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था भगवती नगर से होते हुए पहलगाम और बालटाल के रास्ते बाबा के दर्शन के लिए भेज दिया गया है। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को यह बताया गया कि वह नियम को मानते और रुल फॉलो करते हुए ही आगे बढ़ेंगे। क्योंकि सूत्रों की मानें तो भारतीय एजेंसियों और सुरक्षाबलों को इस बात की भनक लगी है कि आतंकवादी संगठन चोट पहुंचा सकता है। ऐसे में आप सभी श्रद्धालुओं और बाबा के भक्तों को चाहिए कि वह सेना की पूरी मदद करें। 

अमरनाथ यात्रा’ पर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि अमरनाथ के लिए 6597 श्रद्धालुओं से भरी एक टीम को रवाना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अमरनाथ जाने वाले लोगों का यह पांचवा जत्था था। ऐसे में बहुत जल्द 6 जत्थे को भी भेजा जाएगा। इसलिए सभी जाने वाले भक्तों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो कि इस प्रकार है –

सैनिक बलों द्वारा जिस रुट पर आपको भेजा जाए, आप सिर्फ उसी रुट को फॉलो करते हुए आगे बढ़ें.

कोई भी असुविधा होने पर फ़ौरन सेनाबल को सूचित करें.

अपरिचित लोगों से ज्यादा बात न करें.

संदिग्ध लोगों पर शक होने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. 

अमरनाथ यात्रा’ पर जाने से पहले आप बरसात, ठंडी वाले कपड़े जरूर ले जाए.

दो-तीन जोड़ी मोज़े और जूते जरुर ले जाए. 

अगर आप बीमार है तो अपनी दवाएं जरूर रख लें. 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026