---Advertisement---

इस तारीख से शुरू होगी Amarnath Yatra 2026, श्रद्धालु इन बातों का रखें विशेष ध्यान, किराए में हुआ बड़ा उलटफेर, जानें सबकुछ

Amarnath Yatra 2026: देश की सबसे पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 25, 2026 5:38 अपराह्न

Amarnath Yatra 2026
Follow Us
---Advertisement---

Amarnath Yatra 2026: देश की सबसे पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। यात्रा को लेकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियां तैयारियों में जुटी हुई हैं।

इस बीच यात्रा की संभावित तिथियों, यात्रा व्यवस्था और किराए में बदलाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि इस बार ये यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो जाएगा। चलिए आपको बताते है कि आपको कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए।

श्रद्धालुओं का कितना देना होगा किराया?

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मुताबिक –

श्रीनगर से बालटाल का किराय बस – 175 रूपये, टैक्सी – 386 रूपये।
बालटाल से जम्मू – बस – 643 रूपये, टैक्सी- 1421 रूपये।
श्रीनगर से पहलगाम – बस – 173 रूपये, टैक्सी – 384 रूपये।
पहलगाम से जम्मू – बस – 434 रूपये, टैक्सी – 959 रूपये।
श्रीनगर से जम्मू – बस – 468 रूपये, टैक्सी – 1035 रूपये।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

स्वास्थ्य जांच कराएं –  अमरनाथ यात्रा ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजरती है। इसलिए यात्रा पर जाने से पहले संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है।

मौसम की जानकारी लेते रहें – जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है। बारिश, ठंड और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों को देखते हुए मौसम अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।

जरूरी सामान साथ रखें – गर्म कपड़े, रेनकोट, टॉर्च, दवाइयां, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं साथ लेकर जाएं।

प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें – सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। निर्धारित मार्गों से ही यात्रा करें।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी – हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बल और प्रशासनिक टीमें तैनात रहेंगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026