---Advertisement---

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारतवासियों को Independence Day की दी बधाई, वीडियो के जरिए भेजा खास संदेश

Independence Day: भारत आज अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत को आज अंग्रेजों से आजादी मिले 77 साल हो गए हैं। ऐसे में इस मौके पर भारत को कई लोग बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, अमेरिका की फेमस सिंगर मेरी मिलबेन ने भी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 15, 2023 12:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Independence Day: भारत आज अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत को आज अंग्रेजों से आजादी मिले 77 साल हो गए हैं। ऐसे में इस मौके पर भारत को कई लोग बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, अमेरिका की फेमस सिंगर मेरी मिलबेन ने भी भारत को उसके 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाइयां दी है। इस खास मौके पर मेरी मिलबन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन गाती हुई नजर आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आई मैरी मिलबेन

अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वह भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए नजर आ रही है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, मेरा खास संदेश भारत को उसके 77 वें स्वतंत्रता दिवस के लिए। जय हिंद मेरा प्यारा भारत। इसी के साथ उन्होंने एक और वीडियो साझा किया है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, “ये आजादी की आवाज है। भारत, एक राष्ट्र और सभ्यता है, जिसने सदियों की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं ने आकार दिया है, आज स्वतंत्रता के बैनर तले एकजुट है। भारत को #IndependenceDay की हार्दिक शुभकामनाएं! ‘जय हिंद’, मेरे भाइयों और बहनों।”

लोगों समझाया तिरंगे का मतलब

इसी के साथ एक दूसरी वीडियो में उन्होंने भारत के झंडे के तीनों रंग के महत्व के बारे में लोगों को समझाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जब आप तिरंगा झंडा फहराते हैं तो उसका केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है। सफेद शांति और सच्चाई का प्रतीक है। इसी के साथ हरा रंग विकास और प्रचुरता का प्रतीक है। इससे पहले भी जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राजकीय यात्रा पर गए थे उसे दौरान सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत की काफी तारीफ की थी। इसी के साथ उन्होंने हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव वाले मुद्दे को लेकर भी पीएम मोदी का समर्थन किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Shortage

मार्च 14, 2026

Punjab News

मार्च 13, 2026

Punjab News

मार्च 13, 2026

Punjab News

मार्च 13, 2026

कल का मौसम 14 March 2026

मार्च 13, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 13, 2026