---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर गृह मंत्री Amit Shah की बड़ी बैठक, जानें डिटेल

Amit Shah: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारी को गृह मंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक मंत्रालय में एक बैठक बुलाई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 16, 2024 1:12 अपराह्न

Amit Shah
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah: जम्मू कश्मीर के रियासी में 9 जून को ृश्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने हमला किया था। जिसमे 10 लोगों की जान चली गई थी। इसी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारी को देखते हुए गृह मंत्री Amit Shah ने नॉर्थ ब्लॉक के गृह मंत्रालय में एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमे कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

NSA अजीत डोभाल समेत कई अधिकारी मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक के गृह मंत्रालय में एक बैठक की अध्यक्षता की। बता दें इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा, गृह सचिव, सेना प्रमुख मनोज पांडे और नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, आईबी निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल, बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल सहित गृह मंत्रालय और केंद्र के अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

रियासी में हुए आतंकी हमले की खबर से पूरा देश स्तब्ध हो गया था। वहीं इसका असर सोशल मीडिया पर देखनों को भी मिला था। लोगों ने जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

इस तारीख से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

जानकारी के मुताबिक इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 से होगी और 19 अगस्त 2024 को खत्म होगी। गौरतलब है कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पूरे देश से लोग बड़ी संख्या में आते है। अमरनाथ की यात्रा काफी मुश्किलों भरा माना जाता है। वहीं अगर इसके रजिस्ट्रेशन की बात करे तो यह 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करना चाहते है तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए भक्तों के पास तस्वीर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जरूरी चीजें होनी चाहिए। वहीं ध्यान रखें कि हेल्थ सर्टिफिकेट इसी साल 8 अप्रैल के बाद का बना होना चाहिए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026

कल का मौसम 24 June 2026

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026