---Advertisement---

Amit Shah in Karnataka: 103 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने के बाद बोले अमित शाह, कहा- कांग्रेस ने वोट वैंक के लालच में…

Amit Shah in Karnataka: कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल को भी याद किया।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 26, 2023 2:08 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 5:59 अपराह्न

Amit Shah in Karnataka
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah in Karnataka: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गोराटा में एक शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। गौर हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कर्नाटक में रैली करना शुरू कर दिया है।

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस गोराटा गांव में ढाई फुट ऊंचा तिरंगा लहराने के लिए निजाम की सेना ने सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी थी। लेकिन आज कहने में गर्व हो रहा है कि उसी धरती पर हम 103 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा रहे हैं। यह किसी से भी नहीं छिप सकता है। उन्होंने कहा कि- ‘मेरे लिए आज बहुत हर्ष का दिन है कि 1948 में जिस जगह ढाई फीट का तिरंगा फहराने के लिए निजाम ने सैकड़ों लोगों की हत्या करवा दी थी, आज उसी स्थान पर मुझे 103 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने का सौभाग्य मिला।’

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी बोले- ‘सदस्यता रद्द करे फर्क नहीं पड़ता, सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’

कांग्रेस पर लगाया आरोप (Amit Shah in Karnataka)

अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की लालच में बलिदान करने वाले लोगों को कभी याद नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो हैदराबाद को कभी भी स्वतंत्रता नहीं मिलती। अमित शाह ने दावा किया कि तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव आज भी हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने में हिचकते हैं।

‘आरक्षण संविधान के अनुरूप नहीं था’

गौर हो कि हाल ही में कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने मुस्लिमों के चार फीसदी आरक्षण को खत्म कर दिया है। उन्हें भी EWS में शामिल कर दिया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस मुद्दे पर भी केंद्रीय गृह मंत्री ने खुलकर अपनी बात रखी। शाह ने कहा कि अल्पसंख्यकों को जो आरक्षण दिया जा रहा था वह संविधान के अनुरूप नहीं था।

कांग्रेस ने की ध्रुवीकरण की राजनीति

अमित शाह ने कहा कि भारत के संविधान में ऐसा कोई भी आर्टिकल नहीं है जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात करता हो। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने उस आरक्षण को खत्म कर दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026