---Advertisement---

Amit Saha ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में नवाया शीश, आज गुजरात वासियों को देंगे कई बड़ी सौगातें

Amit Saha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज सुबह उन्होंने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चाना की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 20, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Amit Saha
Follow Us
---Advertisement---

Amit Saha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (20 जून) एक दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज सुबह अमित शाह अहमदाबाद के जमालपुर क्षेत्र में रथ यात्रा से पहले चार बजे जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने शीश नवाया और भगवान की पूजा अर्चाना की। इसके बाद उन्होंने ‘मंगला आरती’ में भी भाग लिया। अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में होने वाली रथ यात्रा जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) की रथ यात्रा के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा है।

गुजरात वासियों को देंगे कई बड़ी सौगातें

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान शाह गुजरात वासियों को कई बड़ी सौगातें देंगे। वह दो पार्कों का उद्घाटन, एक रेलवे फ्लाईओवर और एक अस्पताल का ‘भूमिपूजन’ भी करेंगे। सबसे पहले शाह अहमदाबाद के न्यू राणिप में अहमदाबाद नगर निगम (Ahmedabad Municipal Corporation) द्वारा सुबह करीब 9.15 बजे एक नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री, जाने से पहले कांग्रेस को कहा- थैंक्यू, इनका भी जताया आभार

जगतपुर में करेंगे रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन

इसके बाद गृह मंत्री अहमदाबाद के चांदलोडिया क्षेत्र में एएमसी और रेलवे द्वारा नवनिर्मित जगतपुर रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। यहां कार्यक्रम पूरा करने के बाद शाह अहमदाबाद के क्रेडाई गार्डन क्षेत्र में एक सार्वजनिक पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री अहमदाबाद के बावला इलाके में त्रिमूर्ति अस्पताल के ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे जनता को संबोधित भी करेंगे।

ये भी पढे़ं: PM Modi के अमेरिकी दौरे को लेकर जोरों पर तैयारियां, धुआंधार तरीके से होगा स्वागत, यहां जानिए सारे इवेंट्स के शेड्यूल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026