---Advertisement---

‘हर फर्जीवाडा मुमकिन..,’ आंध्र प्रदेश चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर गरजे Anurag Dhanda, वोटिंग पैटर्न पर उठाए गंभीर सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ आंध्र प्रदेश चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए वोटिंग पैटर्न पर सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 3, 2026 5:39 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ केन्द्र को निशाने पर लेने वाले आप नेता ने फिर एक बार करारा प्रहार बोला है। अबकी बार पूरा मामला आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में कथित रूप से हुई धांधली से जुड़ा है। अनुराग ढ़ांडा ने अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। आरोप है कि आंध्र प्रदेश चुनाव में कुल वोटों में से लगभग 4.16 फीसदी यानी 17 लाख ज्यादा वोट रात 11:45 बजे से सुबह 2 बजे के बीच डाले गए। इन वोटों के एनडीए में जाने का आसार व्यक्त करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने निशाना साधा है।

आंध्र प्रदेश चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर गरजे Anurag Dhanda

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए आप नेता ने वोटिंग पैटर्न पर सवाल उठाए हैं। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “6 सेकंड में एक वोट? मोदी है तो हर फर्जीवाडा मुमकिन है।” इस कैप्शन के साथ आप नेता ने इंडिया टूडे की उस रिपोर्ट को शेयर किया है जिसमें परकला प्रभाकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी जानकारियां हैं। इसमें मतदान की रात 8 बजे से सुबह 2 बजे के बीच लगभग 52 लाख वोट दर्ज किए जाने की बात है। साथ ही 17 लाख ज्यादा वोट रात 11:45 बजे से सुबह 2 बजे के बीच डाले जाने का आरोप है। इसको साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सवाल उठाए हैं।

एनडीए को आंध्र प्रदेश में मिली थी रिकॉर्ड जीत

वर्ष 2024 में संपन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत हासिल हुई थी। तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना पार्टी और बीजेपी के गठबंधन ने सूबे की 175 में से 164 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल की थी। इसमें टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी 21 और बीजेपी को 8 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को महज 11 सीटें मिली थीं। उस चुनाव में 81.86 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसको लेकर परकला प्रभाकर ने तब भी सवाल उठाए थे। अब फिर वे मुखर हैं जिसे साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने भी सवाल दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG Price Hike

मई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026