---Advertisement---

पेट्रोल पंपों पर केरोसिन की बिक्री को लेकर Anurag Dhanda का जोरदार तंज! केन्द्र की ‘विकसित भारत’ मुहिम पर व्यक्त की चिंता

आप नेता Anurag Dhanda ने केन्द्र सरकार द्वारा नामित पेट्रोल पंपों पर केरोसिन की बिक्री से जुड़े फैसले पर व्यंग्य किया है। अनुराग ढ़ांडा ने इसको लेकर 'विकसित भारत' मुहिम की आलोचना की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 30, 2026 4:45 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पश्चिम एशिया में छिड़ी प्रभुत्व की जंग ने दुनिया के कई देशों को प्रभावित किया है। ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग के कारण भारत में कच्चे तेल की आयात प्रभावित है। इससे इतर एलपीजी की कमी भी देखने को मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केन्द्र सरकार ने तय शर्तों के साथ पेट्रोल पंप पर केरोसिन ऑयल बेचने की अनुमति दी है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्र के इस फैसले पर जोरदार तंज कसा है। अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्र के ‘विकसित भारत’ मुहिम पर चिंता व्यक्त करते हुए फैसले की कड़ी आलोचना की है।

केन्द्र के फैसले पर Anurag Dhanda का जोरदार तंज!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ केन्द्र के फैसले पर जोरदार तंज कसते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

अनुराग ढ़ांडा ने पेट्रोल पंप पर केरोसिन ऑयल की बिक्री से जुड़े निर्देश पर तल्ख प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए केन्द्र के ‘विकसित भारत’ मुहिम की आलोचना की है। इस पोस्ट के माध्यम से लिखा गया है कि “दावे 2047 में विकसित भारत के, हालात 1947 जैसे भारत के।” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया व्यंग्य के रूप में जो 1947 के भारत के हालात की तुलना आज से कर रही है। इस व्यंगात्मक टिप्पणी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और जमकर खबरें भी बन रही हैं।

पेट्रोल पंप पर केरोसिन की बिक्री के फैसले पर संग्राम!

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीडीएस के जरिए 60 दिन के लिए सुपीरियर केरोसिन ऑयल (SKO) की एड-हॉक आपूर्ति की अनुमति दी है। ये कदम आम आदमी की राहत के लिए उठाए गए हैं, ताकि उन्हें खाना पकाने या उजाले के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। नए फैसले के मुताबिक नामित पेट्रोल पंप अधिकतम 5000 लीटर तक केरोसिन स्टोर कर उसकी बिक्री कर सकते हैं। केन्द्र के इसी फैसले को लेकर अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम विपक्षी नेता व्यंगात्मक टिप्पणी करते हुए निशाना साध रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026