---Advertisement---

‘क्या हिंसा करवाना चाहती है…’ जंतर-मंतर पर पत्थरों से लदे ट्रक मामले पर Anurag Dhanda ने किया तंज, पुलिस की नियत पर दागे तीखे सवाल

Anurag Dhanda: पत्थरों से भरे हुए ट्रक को जब जंतर मंतर के पास देखा गया तब इस पर बवाल शुरू हो गया है और ऐसे में आप नेता ने क्या प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2026 3:34 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पत्थरों से लगे हुए ट्रक को दिखाते हुए नजर आए हैं। ऐसे में इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने पुलिस और सरकार पर निशाना साधा कि क्या प्रदर्शनकारी पर यह पत्थर मारने के लिए लाया गया है। वहीं अब इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्र सरकार से तीखा सवाल करते दिखे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच आखिर अनुराग ढांडा ने क्या कहा है।

क्या है ट्रक पर लदे पत्थर की घटना जिसपर बिफरे आप नेता

दरअसल अभिजीत दीपके ने दो वीडियो को पोस्ट किया जिसके साथ ही कैप्शन में कहा, “पत्थरों से लगे हुए ट्रक जंतर मंतर पर खड़े किए गए हैं। पुलिस प्रशासन क्या करने की योजना बना रहा है। क्या वह शांतिपूर्ण सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बाजी करवाने की साजिश रच रहे हैं।” इसके साथ ही वीडियो को भी पोस्ट किया गया है जिसके साथ ही देखा जा सकता है कि पत्थरों से लगे हुए ट्रक खड़े हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुराग ढांडा ने अब रिएक्ट किया है

Anurag Dhanda ने दागे तीखे सवाल

दरअसल आप नेता ने अभिजीत दीपके के सपोर्ट में पोस्ट किया और इस दौरान लिखा, “क्या मोदी सरकार एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंसा करवाना चाहती है। जंतर मंतर जैसी जगह पर कारों के बीच पत्थरों से भरे ट्रक को पार करने का क्या मतलब है। इस इलाके में इतनी पुलिस फोर्स है कि उनकी जानकारी के बिना यह होना संभव ही नहीं।”

पत्थरों से भरे ट्रक की क्या है मिस्ट्री

दरअसल इस पोस्ट के साथ अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रदर्शन स्थल के इतने करीब पत्थरों का ट्रक खड़ा करके प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बाजी करवाने की साजिश रच रहा है। वहीं आप नेता ने अपने पोस्ट के साथ यह सवाल किया कि जब चारों तरफ पुलिस तैनात है तो इतने बड़े पैमाने पर पत्थरों से भरा ट्रक प्रदर्शन स्थल तक कैसे पहुंचा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026