Anurag Dhanda: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पत्थरों से लगे हुए ट्रक को दिखाते हुए नजर आए हैं। ऐसे में इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने पुलिस और सरकार पर निशाना साधा कि क्या प्रदर्शनकारी पर यह पत्थर मारने के लिए लाया गया है। वहीं अब इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्र सरकार से तीखा सवाल करते दिखे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच आखिर अनुराग ढांडा ने क्या कहा है।
क्या है ट्रक पर लदे पत्थर की घटना जिसपर बिफरे आप नेता
क्या मोदी सरकार एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंसा करवाना चाहती है?
जंतर मंतर जैसी जगह पर कारों के बीच पत्थरों से भरे ट्रक को पार्क करने का क्या मतलब?
इस इलाक़े में इतनी पुलिस फ़ोर्स है कि उनकी जानकारी के बिना ये होना संभव ही नहीं। https://t.co/ccQndJum1S
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) July 20, 2026
दरअसल अभिजीत दीपके ने दो वीडियो को पोस्ट किया जिसके साथ ही कैप्शन में कहा, “पत्थरों से लगे हुए ट्रक जंतर मंतर पर खड़े किए गए हैं। पुलिस प्रशासन क्या करने की योजना बना रहा है। क्या वह शांतिपूर्ण सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बाजी करवाने की साजिश रच रहे हैं।” इसके साथ ही वीडियो को भी पोस्ट किया गया है जिसके साथ ही देखा जा सकता है कि पत्थरों से लगे हुए ट्रक खड़े हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुराग ढांडा ने अब रिएक्ट किया है
Anurag Dhanda ने दागे तीखे सवाल
दरअसल आप नेता ने अभिजीत दीपके के सपोर्ट में पोस्ट किया और इस दौरान लिखा, “क्या मोदी सरकार एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंसा करवाना चाहती है। जंतर मंतर जैसी जगह पर कारों के बीच पत्थरों से भरे ट्रक को पार करने का क्या मतलब है। इस इलाके में इतनी पुलिस फोर्स है कि उनकी जानकारी के बिना यह होना संभव ही नहीं।”
पत्थरों से भरे ट्रक की क्या है मिस्ट्री
दरअसल इस पोस्ट के साथ अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रदर्शन स्थल के इतने करीब पत्थरों का ट्रक खड़ा करके प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बाजी करवाने की साजिश रच रहा है। वहीं आप नेता ने अपने पोस्ट के साथ यह सवाल किया कि जब चारों तरफ पुलिस तैनात है तो इतने बड़े पैमाने पर पत्थरों से भरा ट्रक प्रदर्शन स्थल तक कैसे पहुंचा।







