---Advertisement---

‘AAP के कम्यूनिकेशन को ठप..,’ Anurag Dhanda के तल्ख रुख पर हलचल, गुजरात में पार्टी के इंस्टाग्राम, फेसबुक पेज बंद कराने के आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ गुजरात में आम आदमी पार्टी की इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक पेज बंद होने पर प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ढ़ांडा ने स्थानीय सरकार को कटघरे में खड़ा कर सवाल भी दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 25, 2026 4:46 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: गुजरात में चुनाव भले ही अगले वर्ष होने हैं, लेकिन वहां सियासी पारा अभी से चढ़ता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी मजबूती से गुजरात में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है जिसको लेकर हलचल तेज है। इसी बीच खबर आई कि गुजरात में आप की इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक पेज बंद कर दिए गए। इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढ़ांडा के तल्ख रुख सामने आए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए स्थानीय सरकार को घेरा है। आप नेता ने पूछा है कि गुजरात में क्या बीजेपी की जमीन खिसक रही है?

पार्टी के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज बंद होने पर भड़क उठे Anurag Dhanda

आप नेता ने मुखरता के साथ गुजरात में पार्टी के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज बंद होने का मुद्दा उठाया है।

अनुराग ढ़ांडा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। आप नेता लिखते हैं कि “गुजरात में क्या बीजेपी की जमीन खिसक रही है? बीजेपी बुरी तरह बौखलाई हुई है। अब आम आदमीं पार्टी के कम्यूनिकेशन को ठप्प करने की कोशिश की जा रही है। गुजरात आम आदमी पार्टी के इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक पेज को मोदी सरकार ने बंद करवा दिया है। गुजरात में क्या बीजेपी की ज़मीन खिसक रही है?” जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने में आप गुजरात के फेसबुक, इंस्टा को 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

गुजरात में तेज हुई सियासी हलचल

बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होंगे। हालांकि, वहां सियासी हलचल अभी से तेज है। गुजरात में आम आदमी पार्टी तेजी से उभर रही है। कई सर्वे में पार्टी के जनाधार बढ़ने का दावा सामने आ चुका है। ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी गुजरात में अपनी सियासी पैठ मजबूत कर रही है। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेता कई मौकों पर गुजरात से जुड़े मुद्दों को आवाज देते हैं। यही वजह है कि यहां हलचल तेज हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026